युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
पटेल की बहू को सड़क पर रौंदा, और उसी पटेल बाहुल्य क्षेत्र में BJP का "प्रशिक्षण महाअभियान" — वाह रे "संस्कारी नेताजी"!
कोतवाली थाना अनूपपुर जी हाँ, यह कोई फ़िल्मी कहानी नहीं — यह है "पार्टी विद डिफरेंस" का असली चेहरा! अनूपपुर की सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने शुक्रवार की शाम जो "कारनामा" किया, उसने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है। और सबसे शर्मनाक बात? — FIR दर्ज होने के बावजूद BJP ने इन्हें अपने दो दिवसीय "प्रशिक्षण महाअभियान" का आयोजक बनाए रखा है! वाह रे "संस्कारी पार्टी"!
भरी सड़क पर "नेताजी" का तांडव — पहले पति को पीटा, फिर पत्नी से की छेड़छाड़!
शाम के 7 बजकर 25 मिनट — होटल मून लाइट रेस्टोरेंट के ठीक सामने। जब अनूपपुर का आम आदमी घर की राह पकड़ रहा था, तब BJP के "माननीय मंडल उपाध्यक्ष" अपने दो गुर्गों — देवानंद शुक्ला और एक अन्य के साथ दीपक पटेल को भरी सड़क पर माँ-बहन की गंदी गालियाँ देते हुए मुक्का, लात और घूसों से बेरहमी से पीट रहे थे।
लेकिन इन "नेताजी" के लिए यह तो बस शुरुआत थी!
जब 26 वर्षीया पिंकी पटेल अपने पति को बचाने पहुँचीं — तो तीनों दरिंदों ने —
बुरी नीयत से सीने और कमर पर बार-बार हाथ लगाया — भरी सड़क पर, बेशर्मी से!
विरोध करने पर बाल पकड़कर जमीन पर पटका
सड़क पर घसीटते रहे — बार-बार लात-घूसे मारते रहे
और ऊपर से जानलेवा धमकी दी — "अभी तू बच गई है, रात में तुझे देख लेंगे!"
एक महिला को भरी सड़क पर इस तरह रौंदा गया — और यह थे BJP के "नेताजी"! जिन्हें जनता ने "सेवक" समझा था, वो "दरिंदे" बनकर सड़क पर उतरे!
पिंकी पटेल की फेसबुक पर "आग" — तस्वीरें सार्वजनिक, पटेल समाज को ललकार!
पिंकी पटेल सिर्फ FIR तक नहीं रुकीं। रात को ही उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी पर दोनों आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए पूरे पटेल समाज को ललकारा —
"यह दोनों को सजा मिलनी चाहिए! मेरे पूरे पटेल भाइयों से विनम्र निवेदन है।
अरे इतनी गर्मी है तो मेरे पति की जगह मेरे भाइयों को छूकर दिखाओ — नाली के कीड़े!
मेरे भाई लोगों के सामने आओ — अगर तुम दोनों असली मर्द ही हो तो!"
42 लाइक्स, 10 कमेंट्स — पटेल समाज में धधकता गुस्सा साफ दिख रहा है! नीलमणि पटेल समेत 3 अन्य को टैग कर पिंकी ने साफ कर दिया है — अब चुप्पी नहीं!
सबसे बड़ा स्कैंडल — FIR के बाद भी "आयोजक" की कुर्सी बरकरार!
रात को जिस BJP मंडल उपाध्यक्ष पर महिला उत्पीड़न की FIR दर्ज हुई — BJP ने उसी को अनूपपुर मंडल के आज से शुरू "दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान" का आयोजक बनाए रखा है!
ज़रा सोचिए —
एक तरफ थाने में FIR नं. 0209/2026 दूसरी तरफ BJP के मंच पर "आयोजक" की कुर्सी एक तरफ पीड़ित महिला का दर्द और आँसू दूसरी तरफ "नेताजी" का पार्टी कार्यक्रम में जलवा
तो क्या BJP का यह "प्रशिक्षण महाअभियान" यही सिखाएगा — महिलाओं से छेड़छाड़ कैसे करें? सड़क पर कैसे पीटें? और FIR के बाद भी बेशर्मी से मंच पर कैसे बने रहें?
पटेल बाहुल्य क्षेत्र में BJP की "हिम्मत" — या "बेशर्मी"?
यह पूरा अनूपपुर मंडल पटेल बाहुल्य क्षेत्र है। जिस पटेल समाज की बेटी-बहू के साथ सड़क पर यह शर्मनाक घटना हुई — उसी समाज के बीच BJP अपना "प्रशिक्षण महाअभियान" चला रही है! और आयोजक? — वही "नेताजी" जिन पर महिला उत्पीड़न की FIR दर्ज है!
BJP नेतृत्व को जवाब देना होगा —
क्या यह "प्रशिक्षण" पटेल समाज का खुला अपमान नहीं है? क्या FIR दर्ज नेता BJP की "योग्यता" की निशानी बन गए हैं? क्या पटेल समाज इस बेशर्मी को चुपचाप स्वीकार करेगा?
वीडियो है — भागकर कहाँ जाएंगे "नेताजी"?
पिंकी पटेल के पास पूरी घटना का वीडियो मौजूद है। BJP मंडल उपाध्यक्ष पूरा "पराक्रम" कैमरे में कैद है! न वकील बचाएगा, न पार्टी की ताकत — सबूत सामने है!
कानून ने किया FIR से "स्वागत"
कोतवाली अनूपपुर में FIR नं. 0209/2026 दर्ज की गई है, जिसमें BNS की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग), 296(b) (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत), 115(2) (स्वेच्छया गंभीर चोट), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामूहिक अपराध) के तहत मामला दर्ज कर जाँच ऑफिशिएटिंग सब इंस्पेक्टर सरिता लकरा को सौंपी गई है।
आखिरी और सबसे ज़रूरी सवाल —
क्या BJP प्रदेश नेतृत्व FIR दर्ज "नेताजी" को प्रशिक्षण महाअभियान के आयोजक पद से हटाएगी?
क्या पटेल समाज इस अपमान का मुँहतोड़ जवाब देगा?
और क्या अनूपपुर की जनता अब भी उस "कमल" को वोट देगी — जिसके "नेता" सड़क पर माँ-बहनों को रौंद रहे हैं?
"पार्टी विद डिफरेंस" — हाँ, फ़र्क तो है… बस वो फ़र्क अब पूरे अनूपपुर के सामने है!"
Comments
Post a Comment