📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

मछुआरा सहकारी समिति के ऊपर जिला पंचायत उपाध्यक्ष का अत्याचार

सिंह वाहिनी मछुआरा समिति आमाडांड के सदस्यों ने कलेक्टर से लगाई गुहार 

पद का गलत उपयोग कर रही जिला पंचायत उपाध्यक्ष

अनूपपुर/जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर व उसके पति वाल्मीकि राठौर के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए मछुआरा सहकारी समिति आमाडांड के सदस्यों ने कलेक्टर अनूपपुर से शिकायत कार्यवाही की मांग की है। ग्राम पंचायत मुंडा के दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर्वती राठौर व उसके पति द्वारा मनमानी करते हुए गलत तरीके से तालाब आवंटन की प्रक्रिया और ग्राम पंचायत भवन में तालाबंदी करते हुए दर्जनों ग्रामीण का रोजगार छीनकर उन्हें जेल भिजवाने की धमकी तक दे डाली है। 

जिला पंचायत उपाध्यक्ष व उसके पति के ऊपर पूर्व में भी ग्रामीणों ने कई आरोप लगाए इनके ऊपर पैसा लेकर कार्य स्वीकृती कराने से लेकर अपने चहेतों को काम दिलाना और गरीब लोगों को धमकाने डराने का कार्य शुरू से कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत मुंडा के ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में मछली पालन हेतु उनके द्वारा आवेदन दिया गया था लेकिन शासन के नियमों को धता बताते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं उनके पति के द्वारा अपने चेहरे पर व्यक्ति को कार्य देना और अन्य मजदूरों को यह कह देना कि तुम्हारा काम यहां से खत्म हो चुका है तुम यहां से निकलो अन्यथा सबको जेल भिजवा देंगे। ऐसा कथन निश्चित तौर पर एक जनप्रतिनिधि के कार्य प्रणाली और उसकी नीयत पर सवाल खड़ा करता है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष के ऊपर गंभीर आरोप 

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुण्डा के ग्राम पंचायत भवन में जनता को गुमराह कर ताला बंदी की कार्यवाही कराई गई। जबकि वास्तविकता यह है कि ग्राम पंचायत मुण्डा के रानी सागर जलाशय मुण्डा पंचायत के अध्यक्ष सिंहवाहिनी महुआ सहकारी समिति मुंडा आमांडांड़ को जलाशय न दिलवाकर इनके चहेते दूसरे पंचायत की तिपान मछु‌आ सहकारी समिति मर्यादित बीड़ को जलाशय मछली पालने हेतु प‌ट्टे में दिलावाना चाहते थे लेकिन शासन के दिशा निर्देश के अनुसार मत्स्य विभाग के अधिकारी वर्षा दुर्गा एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष प्रीति सिंह द्वारा नियमों के अन्तर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी एवं आपके द्वारा नियमो के अंतर्गत प‌ट्टा दिये जाने के पहल पर ग्राम पंचायत मुण्डा की समिति अध्यक्ष सिंहवाहिनी मछुआ सहकारी समिति मुण्डा आमांडांड़ को पट्टा आवंटित किया गया। पट्टा मिलने से जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर एवं उसके पति वाल्मीक राठौर व सरपंच एवं उसके पति द्वारा अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देते हुये कुछ ग्रामीण जनों को लेकर समिति के सदस्यों को गंदी-गंदी गाली गलौच करते हुये दिनांक 10.6.2026 को रानी सागर जलाशय से जाल खिचवाकर मछली मारने वाले जाल को जप्त कर लिये है और यह बोलने लगे कि जलाशय में दिखोगे तो पुलिस से कार्यवाही कराकर जेल भेज देगे।

क्या कानून से बड़ा है उपाध्यक्ष का पद ?

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर्वती राठौर के ऊपर पूर्व में भी कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं वर्तमान में ग्राम पंचायत मुंडा के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके द्वारा शासन के नियमानुसार तालाब लीज की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही थी लेकिन उपाध्यक्ष होने के कारण उन्होंने नियम कानून को ही धता बताते हुए अपनी मनमानी कर अपने चेहरे पर व्यक्ति को आवंटन कर दिया। वही इस पूरे मामले में दर्जनों ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर अनूपपुर से शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग