युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने मिलकर किया कारनामा
अनूपपुर। ग्राम पंचायत में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व को भुगतान पर्व के रूप में मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं मौका मिलते ही पंचायत कर्मी 1 से 2 कुंटल तक बूंदी बांटने तो कहीं पंचायत में मिठाई खिलाने का कार्य कर डालते हैं ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय से सटे एक ग्राम पंचायत का सामने आया है जहां पर बीते 26 जनवरी 2025 को मिष्ठान वितरण के रूप में 1.30 किलो बूंदी बांट दी गई और लगभग 23900 रुपए की राशि बूंदी बटवारा के नाम पर निकाली गई है।
जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत परस्वर में सरपंच और सचिव ने मिलकर जमकर भ्रष्टाचार किया है सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में बिल में बाकायदा 26 जनवरी 2025 को लगाए गए बिल में एक कुंटल 30 किलो बूंदी बांटने की बात कही गई है बिल में सांप दर्शाया गया है कि एक कुंतल 30 किलो बूंदी बाती गई है और बाकायदा लगभग 23900 का भुगतान कन्हैया स्वीट्स एंड आइस क्रीम पार्लर के नाम से भुगतान किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि ग्राम पंचायत जिला मुख्यालय से सटा हुआ है और जिला मुख्यालय में भी पंचायत द्वारा मिष्ठान वितरण का बिल लगाया गया है लेकिन मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर में मार्केट चढ़ाई बाजार से मिठाई खरीदी गई है और कन्हैया स्वीट्स एंड चंचल आइसक्रीम पार्लर एवं डेली रेड्स के नाम पर सरपंच सचिव ग्राम पंचायत परस्वर के द्वारा बकायदे खाता क्रमांक 110701001504 पर 23900 की राशि भुगतान की गई है।
अब सवाल यह उठता है कि जिस पंचायत में 20000 से अधिक की राशि जीएसटी बिल के आधार पर भुगतान किया जाता है इस पंचायत में 23900 की राशि बिना जीएसटी बिल के कैसे भुगतान कर दिया गया वहीं बिल में किसी प्रकार का सही तरीके से ना तो पता है और ना ही दुकानदार के सिग्नेचर ही दिखाई दे रहे हैं। अंबाला यदि पंचायत में लगभग 24000 रुपए की बंदी बाती जाएगी तो फिर कैसे पंचायत का विकास होगा यह आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं।
वही एक अन्य बिल पावनी कंस्ट्रक्शन के नाम से लगाया गया है जिसमें लगभग 1000 नग ईट की खरीदी की गई है जिसे ₹5 के दर से भुगतान किया गया है और यह ईट कहां पर उपयोग किया गया और इसकी उपयोगिता कहां पर बताई गई है इसका उल्लेख बिल में कहीं पर नहीं किया गया है बिल को बाकायदा वेंडर नंबर 170 के माध्यम से ₹5000 की राशि पावनी कंस्ट्रक्शन वार्ड नंबर 12 दूल्हरा अनूपपुर को भुगतान किया गया है जो कि यह ग्राम पंचायत से दूर है और इसके पूर्व में भी ग्राम पंचायत में कई फर्मों के द्वारा सामग्री उपलब्ध कराई गई है ऐसे में भला 1000 नग ईंट के लिए दूल्हरा के कंस्ट्रक्शन फर्म से खरीदी क्यों कि गई है। ऐसे में ईंट के नाम पर भुगतान निश्चित तौर पर कई सवाल खड़े करता है ऐसे ही सैकड़ो बिल ग्राम पंचायत के द्वारा लगाए गए हैं जिनका क्रमशः जांच करते हुए हमारे द्वारा खुलासा किया जाएगा और पंचायत की सच्चाई आप सभी के सामने लाने का प्रयास जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment