युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
📍 अनूपपुर, 7 जुलाई 👇👇||
आज शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब फेयरवेल कार्यक्रम के नाम पर कॉलेज परिसर में "जा तेरा यू मुस्कुराना" जैसे अशोभनीय और फिल्मी गीतों पर खुलेआम डांस किया जा रहा था। इससे भी अधिक गंभीर बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या स्टाफ सदस्य मौजूद नहीं था।
छात्र जब अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य से मिलने पहुंचे, तो उन्हें निराशा हाथ लगी। प्राचार्य कक्ष में ताला लगा हुआ था और एक घंटे तक प्रतीक्षा करने के बावजूद न तो प्रभारी प्राचार्य और न ही कोई अन्य स्टाफ सदस्य वहां पहुंचे। छात्रों को पूरी तरह अनसुना कर दिया गया।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रियांशी शर्मा, सुषमा देवी, सोनवती, सरस्वती देवी, प्रिया केवट, लोकेश कुमार, पूजा देवी साहू, माधुरी सिंह, अनामिका गुप्ता, प्रियंका देवी, दुर्गेश कुमार केवट, ममता देवी,NSUI प्रदेश सचिव छात्र नेता सचिन पटेल।
इस पूरे घटनाक्रम से नाराज़ छात्रों ने NSUI छात्र नेता नागेंद्र सेन के नेतृत्व में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। नागेंद्र सेन ने कहा कि "शैक्षणिक संस्थान में इस तरह की लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार अस्वीकार्य है। छात्र अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं और प्रशासन मौन है।"
📢 NSUI की मांग है कि इस लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Comments
Post a Comment