📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनूपपुर नगर इकाई द्वारा 1000 मीटर लंबी भव्य व ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन

 

अनूपपुर।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अनूपपुर नगर इकाई द्वारा 1000 मीटर लंबी भव्य व ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। एबीवीपी बीते 76 वर्षों से राष्ट्रहित, समाजहित व छात्रहित में कार्य कर रही है, और इस श्रृंखला में यह कार्यक्रम नगर में देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण बना।


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली ने एक्सीलेंस ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा एक्सीलेंस ग्राउंड से प्रारंभ होकर अमरकंटक तिराहा, सरस्वती मार्ग, स्टेशन चौक होते हुए बस स्टैंड तक पहुँची, जहाँ खुले मंच से कार्यक्रम का समापन हुआ।


खुले मंच पर शहडोल विभाग के विभाग प्रचारक श्रीमान कमल जी व अनूपपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विभाग प्रचारक कमल जी ने कहा कि इस यात्रा ने नगर में एक ऐतिहासिक संदेश दिया है—तिरंगे का सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि पूरे वर्ष भर होना चाहिए। उन्होंने 1000 मीटर तिरंगे को थामे चलने वाले छात्रों के साहस को नमन किया।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने इस तिरंगा यात्रा को अब तक की सबसे भव्य और ऐतिहासिक बताते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं की सराहना की।


कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री अभिषेक तिवारी ने किया, जबकि आभार नगर अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी ने व्यक्त किया।


इस आयोजन को सफल बनाने में एबीवीपी नगर इकाई के कार्यकर्ता प्रणव मिश्रा, लवकुश रवतेल, अमन परिहार, सचिन, विवेक, आनंद, शिवा, हर्षवर्धन, अजय, आदित्य, राजा, निशी यादव, अंकित सोनी, पूनम, सौरभ, दीपक, शिवम, हार्दिक सहित सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का विशेष 

योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग