📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

"₹2000 में बिकेगा सच? तुलसी महाविद्यालय में गुप्त सेटलमेंट का खुलासा!"



अनूपपुर।

तुलसी महाविद्यालय (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) में पदस्थ सहायक प्राध्यापक अजय राज सिंह राठौर पर सनसनीखेज आरोप!
विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पत्रकार को फोन पर कहा गया –

> “पीने-खाने के लिए ₹2000 ले लो, खबर छापना बंद कर दो, बाद में फिर देख लेंगे... और RTI लगाना भी छोड़ दो!”


📢 क्या ये एक शिक्षा का मंदिर है, या भ्रष्टाचार का अड्डा?
जब प्राध्यापक खुद गुप्तचरों के जरिए पत्रकारों को रिश्वत की पेशकश करने लगे, तो समझ लीजिए कि मामला बेहद गंभीर है।

📌 सवाल उठता है

क्या ₹2000 में किसी की आवाज दबाई जा सकती है?

क्या RTI लगाना अब गुनाह हो गया है?

क्या खबरें पैसे देकर रोकी जाएंगी?

📢 हम कहते हैं:
हम बिकने वाले नहीं, झुकने वाले नहीं।
ये RTI है – तुम्हारे भ्रष्टाचार का रामबाण इलाज!
तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक और उनके गुप्तचर को अब जवाब देना होगा — कागज़ और क़लम की ताक़त को घूस और धमकी से नहीं हराया जा सकता।

🛑 नोट कर लो:
RTI लगाना संविधानिक अधिकार है।
₹2000 की रिश्वत देना अपराध है।
खबरें रोकी नहीं जातीं, और जो रोकते हैं वो खुद खबर बन जाते हैं।

---

🔊 आने वाले समय में इसका विस्तृत खुलासा प्रेस कांफ्रेंस और दस्तावेज़ों के साथ किया जाएगा।
जनता सब देख रही है – और अब चुप नहीं बैठेगी!

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग