📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

"500 फीट तिरंगे संग निकली देशभक्ति की गंगा – NSS की ऐतिहासिक रैली से थर्राया अनूपपुर"

 स्वतंत्रता दिवस पर पंडित रामगोपाल तिवारी महाविद्यालय की NSS इकाई ने “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” संदेश के साथ निकाली भव्य रैली


अनूपपुर, 14 अगस्त।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत पंडित रामगोपाल तिवारी महाविद्यालय, अनूपपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने 500 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य और ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया।



रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ, जो अमरकंटक तिराहे तक पहुँचने के बाद पुनः परिसर में लौटकर सम्पन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने विशाल तिरंगा थामकर जोशीले देशभक्ति के नारे लगाए — “हर घर तिरंगा” और “स्वच्छ भारत” के उद्घोष से पूरा नगर गूँज उठा।


महाविद्यालय के संचालक डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वच्छता अपनाने की अपील की।


इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए तथा नगरवासियों के बीच एकता, देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश पहुँचाया।

न झुकेगा तिरंगा, न रुकेगा कारवाँ,  

भारत माँ के सम्मान में, हम देंगे अपना जहाँ।  

कदम से कदम, मिलकर चलेंगे सभी,  

वंदे मातरम् की गूँज में, बस यही है जिंदगी।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग