📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

"शिक्षा में फैला झूठ का जहर - 70 किलोमीटर भटके छात्र, प्राचार्य की बदतमीज़ी बनी शर्म का कारण!"

 

अनूपपुर |

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित विशेष परीक्षा को लेकर ऐसा तांडव मचा कि छात्र भौंचक्के रह गए। 7 अगस्त 2025 को जिन छात्रों के पेपर ATKT या किसी कारणवश छूटे थे, उनके लिए दोपहर 1 से 4 बजे तक परीक्षा तय की गई थी। परीक्षा केंद्र घोषित किया गया था – शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर।

लेकिन जो हुआ, वो किसी दु:स्वप्न से कम नहीं था।

एमएम कॉलेज कोतमा द्वारा छात्रों को ग्रुप में भेजी गई झूठी सूचना के आधार पर, 60 से 70 किलोमीटर दूर से छात्र पहुंचे, लेकिन वहाँ जाकर पता चला कि परीक्षा तो केवल 21 जुलाई 2024 को पेपर छूटने वालों के लिए है।


ना सिर्फ छात्र ठगे गए, बल्कि अपमानित भी हुए।

जब गुस्साए छात्रों ने मार्तंड महाविद्यालय कोतमा के प्राचार्य श्री सोनवानी से फोन पर जानकारी माँगी, तो उन्होंने प्रशासनिक गरिमा की धज्जियाँ उड़ाते हुए कहा:

> “अरे बंद कर रे तू, फालतू बात मत कर।”


छात्रों ने इस पूरे घटनाक्रम को प्रशासनिक विफलता बताते हुए मांग की है:

एमएम कॉलेज कोतमा के प्राचार्य पर झूठी सूचना फैलाने की एफआईआर दर्ज हो।

सोनवानी जैसे गैरजिम्मेदार प्राचार्य को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए सभी कॉलेजों को निर्देशित किया जाए।

छात्रों को एक और विशेष परीक्षा या वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए।
🔥 अब सवाल ये है – क्या शिक्षा के मंदिरों में झूठ और बदतमीज़ी की मूर्तियाँ बैठा दी गई हैं?

🔥 क्या शिक्षा व्यवस्था अब लापरवाही और अहंकार की जंजीरों में जकड़ी जाएगी?

> "तालीम के मंदिर में जब जहर घुल जाए,

झूठ की बोली से विश्वास पिघल जाए,

प्राचार्य जब बने अभिमान का पुतला,

तो समझो ‘गुरु’ नहीं, व्यवस्था सड़ जाए।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग