📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

सड़कों पर मवेशियों का झुंड करते है आराम, आवक जावक वाहनों के दुर्घटना की सम्भावना

 


अनूपपुर/कोतमा 

अमन सिंह परिहार ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की शिकायत, जल्दी किया जाए उपाय*


अनूपपुर/कोतमा। नगर पालिका कोतमा के गली मोहल्ले के सड़कों में मवेशी बैठे नजर आते हैं। गाय बैल बछड़े के झुंड सड़कों में बैठे रहते हैं जिसमें वाहन चालकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है, कई दुर्घटनाएं मवेशियों के सड़क में बैठने की वजह से होती हैं नेशनल हाइवे में आय दिन ऐसे घटने सुनने को मिलता है कि पशुओं की वजह से किसी की जान चली गई। लेकिन समस्या तब और खड़ी हो जाती है जब शहरीय निकाय के अंतर्गत सड़कों में पशुओं का झुंड सड़कों पर बैठा रहता है, जिससे दुर्घटना की संभावना शहर के अंदर भी बढ़ जाती है, एंबुलेंस यदि किसी इमरजेंसी में जा रही हो तो मवेशियों की झुंड की वजह से ट्रैफिक की भी समस्या खड़ी हो जाती है ऐसे में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सजग हो कर रात्रिकालीन आवारा मवेशियों के सड़कों में बैठे रहने के समस्या का समाधान जल्द से जल्द करना चाहिए। जिससे पशुओं के भी जीवन की हानि न हो और साथ ही आने जाने वाले लोग भी दुर्घटना की चपेट में न आ पाएं।


*भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कोतमा*

अमन सिंह परिहार ने मवेशियों के आवारा झुंड को सड़क में बैठे देख तब उनके द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सूचना दी गई जिसमें उनका कहना है कि हम हांकटीम की व्यवस्था करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग