📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

कन्या महाविद्यालय घोटाले और लापरवाही के साये में बेटियों की पढ़ाई

 अनूपपुर कन्या महाविद्यालय बाहर से 'नया कॉलेज', अंदर सड़ांध का साम्राज्य


शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अजय राज सिंह राठौर




अनूपपुर - शासकीय कन्या महाविद्यालय अनूपपुर की हकीकत किसी तमाचे से कम नहीं। बाहर से नई पुताई और रंग-रोगन के साथ इमारत को 'आधुनिक' दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन अंदर कदम रखते ही हकीकत खुलकर सामने आती है - जर्जर कमरे, टूटी कुर्सियां, खराब पंखे और बदहाल व्यवस्थाएं।

प्रशासनिक प्रभारी पर सवालों की बौछार


सहायक प्राचार्य और प्रशासनिक प्रभारी प्रो. अजय राज सिंह राठौड़ पर जिम्मेदारियों के बावजूद गंभीर लापरवाही के आरोप हैं। वे तुलसी महाविद्यालय में परीक्षा प्रभारी और प्रशासनिक प्रभारी का दायित्व भी संभालते हैं, लेकिन कामकाज में मनमानी और व्यक्तिगत फैसलों की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं।

पानी तक नसीब नहीं, मां सरस्वती भी अपमानित


कॉलेज में छात्राओं के लिए दो-दो फ्रीजर हैं, लेकिन एक बूंद पीने का पानी नहीं मिलता। क्लासरूम में पढ़ाई की जगह टूटी कुर्सियां और खराब चार्जिंग पॉइंट पड़े हैं। सबसे शर्मनाक दृश्य - ज्ञान की देवी मां सरस्वती की तस्वीर धूल-मिट्टी में बेंच पर पड़ी मिली, जिसे छात्राएं रोज़ पूजा करती हैं। यह दृश्य श्रद्धा और संस्कृति दोनों का अपमान है।

टॉयलेट नरक जैसे, सफाई कर्मचारी गायब


महाविद्यालय के टॉयलेट्स की हालत बदतर न सफाई, न पानी, दीवारें जर्जर होने की वजह से छात्राओं को गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा है.


न कोई सफाई कर्मचारी, न गार्ड, न सेनेटरी पैड्स किट - बेटियों की बुनियादी जरूरतों तक की अनदेखी।

वॉटरप्रूफिंग - काम में भर लिए झोला


कुछ ही महीने पहले छत पर वॉटरप्रूफ कोटिंग का काम किया गया। दावा था कि वाटर लीकेज रुक जाएगा, लेकिन असली मकसद लगता है बिल लगाकर पैसा निकालना था और अपना झोला भरना उदेश्य था. छत पर नई कोटिंग दिखती है, लेकिन अंदर की हालत जस की तस 

जर्जर दीवारें, टूटी सुविधाएं और गंदगी।



क्या बेटियों का भविष्य सिर्फ घोटाले की कीमत पर?

सवाल सीधा है - जब पूरा कॉलेज प्रशासनिक प्रभारी के कंधों पर है, तो इस बदहाली के जिम्मेदार कौन?

क्या शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन बेटियों का भविष्य यूं ही मनमानी, लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने देगा?

जनता की मांग है - प्रो. अजय राज सिंह राठौड़

को तत्काल हटाया जाए और किसी ईमानदार, संवेदनशील और जिम्मेदार अधिकारी को नियुक्त किया जाए।


Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग