📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

"सड़क पर दौड़ी मौत की गाड़ी – शराबी चालक ने बोलेरो से बाइक रौंदी, फरार हुआ आरोपी"

 


अनूपपुर/चेतना नगर।

शनिवार शाम चेतना नगर रोड पर एक खौफनाक हादसा होते-होते टल गया। शराब के नशे में धुत बोलेरो चालक ने तेज़ रफ्तार से गाड़ी दौड़ाते हुए सड़क पर खड़ी बाइक को रौंद डाला। बोलेरो (क्रमांक CG16-BH-3710) की रफ्तार और लापरवाही का आलम यह था कि बाइक (क्रमांक MP18-M-7396) उसके अगले और पिछले दोनों चक्कों के बीच बुरी तरह फँस गई और कुछ दूर तक घसीटती रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक की पहचान जुम्मन खान के रूप में हुई है, जो शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद वह मौके से फरार हो गया। बोलेरो वाहन का मालिक कमलेश राठौड़ निवासी चेतना नगर रोड बताया गया है, जो कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुँचा।


गनीमत रही कि बाइक मालिक दादूराम कोल (निवासी चिल्हारी) उस समय पास के चौहान बीज भंडार में सामान लेने गया हुआ था। यदि वह बाइक पर मौजूद होता, तो बड़ा हादसा होकर जान भी जा सकती थी।


घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड पर आए दिन तेज़ रफ्तार वाहन रफ्तार का कहर बरपाते हैं और पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की तलाश तेज़ कर दी है। फिलहाल जुम्मन खान फरार बताया जा रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग