युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
लाखों के फर्जी बिलों पर भुगतान, मरम्मत और निर्माण कार्य के नाम पर हुआ बंदरबांट
अनूपपुर।
शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में जनभागीदारी राशि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों में चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। महाविद्यालय में मरम्मत, निर्माण और खरीदी कार्यों के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया, जिनमें कई बिल संदिग्ध पाए गए।
सूत्रों के अनुसार तत्कालीन प्राचार्य डॉ. के.के. संत के कार्यकाल में करीब 20 से 25 लाख रुपए के बिल लगाए गए। इनमें कई बिल ऐसे हैं जिनमें न तो जीएसटी नंबर है और न ही विक्रेता का पता दर्ज है, फिर भी भुगतान कर दिया गया। इतना ही नहीं, एक ही बिल नंबर को अलग-अलग पेजों पर अंकित कर लाखों रुपए का आहरण किया गया।
छोटे बिलों में बड़ा खेल
जनभागीदारी राशि का बंदरबांट करने के लिए प्रबंधन ने 5 हजार, 10 हजार, 40 हजार से लेकर 2 लाख तक के छोटे-छोटे बिल बनाकर भुगतान किया। कई बिल हाथ से काटे गए और अमाउंट में हेरफेर भी किया गया। बताया जाता है कि सत्र 2021-22 और 2022-23 के बीच महज रंग-रोगन और मरम्मत कार्य के नाम पर 15 से 20 लाख रुपए खर्च दिखाए गए।
हर 2 साल में क्यों चाहिए मरम्मत?
वर्तमान प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सक्सेना का कहना है कि उन्होंने भी कार्य कराए हैं और उसके बिल लगाए गए। सवाल यह है कि क्या हर 2 साल में महाविद्यालय को बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ती है? जिन खिड़कियों का मरम्मत 2 साल पहले हुआ, उन्हें दोबारा सुधार के नाम पर नया बिल लगा दिया गया। यहां तक कि लकड़ी की खिड़कियों को एल्युमिनियम और कांच की खिड़कियों से बदलने के नाम पर लाखों रुपए का खर्च दिखाया गया।
नैक विजिट के नाम पर लाखों का खेल
बीते वर्ष NAAC विजिट की तैयारी के नाम पर भी जमकर राशि खर्च की गई। फ्लेक्सी बैनर, टीनशेड, पार्किंग स्थल और रंग-रोगन जैसे कार्यों पर लाखों रुपए के बिल लगाए गए। जबकि दो वर्ष पूर्व ही कॉलेज का जीर्णोद्धार कार्य हो चुका था।
"संत बने प्रभारी, पर कर गए बड़ा काम,
फर्जी बिलों का खेल रचा, हो गया गजब गुलाम।
119690 का हिसाब हुआ बड़ा निराला,
अभिषेक कंस्ट्रक्शन बोला – भाई, तू तो निकला धन वाला!
ना जीएसटी, ना पता, बस बिलों की झड़ी,
छात्र बोले – प्राचार्य जी, ये कॉलेज है या नोटों की फैक्ट्री?"
Comments
Post a Comment