युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
30 दिवसीय कोर्स 21 अगस्त से 25 सितंबर तक, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को प्राथमिकता, सफल प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाण पत्र
अनूपपुर
पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना (उच्च शिक्षा विभाग) के अंतर्गत ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सक्सेना ने किया।
यह कोर्स 30 दिवसीय एवं 60 घंटे का होगा, जो 21 अगस्त से 25 सितंबर 2025 तक चलेगा।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. विनोद कुमार कोल ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रशिक्षण पूर्ण करने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि –
> “यह अवसर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यवसायिक दक्षता प्रदान करेगा और उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के लिए तैयार करेगा।”
कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने किया तथा आभार डॉ. सूरज पारवानी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. तरन्नुम सरवत, डॉ. बृजेंद्र सिंह, डॉ. नंदलाल गुप्ता, प्रो. ऋषिकेश चंद्रवंशी, श्रीमती रजनी और श्री राजेंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शेर सिंह और दुकालु बैगा का विशेष सहयोग रहा।
Comments
Post a Comment