युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
लाखों का लेमिनेशन फिर भी लीकेज है जारी
यह तुलसी महाविद्यालय है साहब यहां सब जायज है
तुलसी महाविद्यालय जी हां नाम इस समय बहुत चर्चित है लेकिन शिक्षा पर नहीं लीकेज लेमिनेशन और लॉलीपॉप का खेल यहां पर बराबर चल रहा है। शिक्षा का मंदिर जहां पर महाविद्यालय की छत लीकेज होने पर उसके उपर लेमिनेशन का कार्य कराया गया यह कार्य छोटा-मोटा नहीं बल्कि लाखों रुपए का लेमिनेशन कर महज लॉलीपॉप के रूप में पूरा कर दिया गया है। और स्थिति जस की तस है महाविद्यालय का छत का रहा है कि मैं तुलसी महाविद्यालय का छत हूं टपकूंगा जरूर।
जिला मुख्यालय में संचालित पीएम श्री तुलसी महाविद्यालय जो अब एक सामान्य महाविद्यालय नहीं बल्कि एक विशिष्ट महाविद्यालय के रूप में स्थापित है यहां पर 1000 2000 नहीं बल्कि 3 से 4 हजार प्रतिदिन विद्यार्थी अध्ययन के लिए यहां पर आते हैं और अपने सुनहरे भविष्य के सपने देखते हैं लेकिन इनका भविष्य ऐसे छत के नीचे बन रहा है जो यह कह रहा है कि मैं तुलसी महाविद्यालय का छात्र हूं टपकूंगा जरूर।
यह जो वाक्य है इसको चरितार्थ करते हुए हम आपको आज बता रहे हैं तुलसी महाविद्यालय में छत में जो कार्य हुआ है उसका पूरा सच। बारिश पूर्व महाविद्यालय का जिड़ोधार कार्य शुरू हुआ महाविद्यालय के ऊपरी छत के भाग में दरार आने के कारण यहां पर कोटिंग जिसे लेमिनेशन कहा जाता है कार्य कराया गया जानकारी मिली कि यह कार्य ठेकेदार से कराया जाना था लेकिन ठेकेदार से साट गांठ कर महाविद्यालय प्रबंधन ने कुछ चंद सामान्य मजदूरों को रखकर उनको यह काम ठेका में दे दिया और महज 2 से 4हजार रुपए में ही लाखों का कार्य कर दिया गया।
अब स्थिति यह हो गई है कि यह छात न केवल महाविद्यालय की स्थिति बयां कर रही है बल्कि यहां तक यहां पर बैठने वाले छात्र-छात्राएं भी अब महाविद्यालय के छत को देखकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
21 तोपों की सलामी देने का कर रहा मन
तुलसी महाविद्यालय में पदस्थ प्राचार्य और सहायक प्राध्यापक महाविद्यालय को कमाई का जरिया बना रखें हैं जब से महाविद्यालय सामान्य महाविद्यालय से पीएम श्री महाविद्यालय हुआ है यहां का बजट बढ़ा दिया गया है जन भागीदारी राशि बढ़ गई और यहां पर दिया जाने वाला बजट भी बढ़ गया ऐसे में यहां पर पदस्थ प्राचार्य और उसके कुछ सहयोगी प्राध्यापक के कारनामों को देखकर अब लग रहा है कि इन्हें 21 तोपों की सलामी देनी पड़ेगी।
आज हमारी इस छोटी सी रचना के माध्यम से आपको केवल इतना एहसास कराया जा रहा है कि जो महाविद्यालय को आप शिक्षा का मंदिर मानते हैं और छात्र-छात्राएं जहां पर अपने भविष्य को सुनहरा होते हुए देख रहे हैं वह महाविद्यालय अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है तुलसी महाविद्यालय में लगभग एक करोड रुपए से अधिक की राशि का विकास कार्य हो चुका है और इस विकास कार्य में अनूपपुर जिला और यहां के छात्र-छात्राओं का छात्राओं का छात्राओ को एक सुनहरे भविष्य का सपना देख रहे हैं। यह बात भी सच है कि हम केवल इस सच्चाई को आप लोगों के सामने ला सकते हैं लेकिन इस पर ध्यान देना जांच करना और दोषियों पर कार्यवाही करना निश्चित तौर पर जिम्मेदार और जिला प्रशासन की बनती है हमने कई बार महाविद्यालय के कई मुद्दों को आपके सामने लाया है और आगे भी लाते रहेंगे हमारी यह सच की लड़ाई लगातार जारी रहेगी और महाविद्यालय के उन लेमिनेशन खोरों का सच एक न एक दिन सबके सामने अवश्य लाकर रहेंगे।
हमारे व्यंग के इस अगली कड़ी में आपके समक्ष छठ के टपकने की सच्चाई अवश्य रखी जाएगी।
Comments
Post a Comment