📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

“ओबीसी आरक्षण पर सरकार की लापरवाही से मचा बवाल, कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन”



 “जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान बोले – अधिसूचना वापिस लो, तभी मिलेगा ओबीसी वर्ग को हक़”


अनूपपुर। 

मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर एक बार फिर सरकार कटघरे में है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार "गुड्डू चौहान" ने सरकार की नाकामी और लापरवाही को कठघरे में खड़ा करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।


गुड्डू चौहान ने कहा कि 8 मार्च 2019 को राज्य सरकार ने अध्यादेश लाकर ओबीसी आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% किया। लेकिन सरकार की कमजोर तैयारी और आधे-अधूरे फैसले ने इसे अदालत में चुनौती के लायक बना दिया। नतीजा यह हुआ कि मामला वर्षों से न्यायालयों में उलझा हुआ है और ओबीसी वर्ग को उसका हक़ नहीं मिल पा रहा।


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “सरकार ने बिना सोचे-समझे अधिसूचना जारी कर दी, जबकि वह खुद कानून के खिलाफ थी। नतीजा यह हुआ कि आज 70 से ज्यादा याचिकाएं अदालत में लंबित हैं और ओबीसी वर्ग अपने अधिकार से वंचित है।”


जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ कहा कि यदि सरकार ईमानदार है तो उसे तत्काल उक्त अधिसूचना वापस लेनी चाहिए। ऐसा करने से 90% समस्या खुद-ब-खुद समाप्त हो जाएगी और ओबीसी वर्ग को उसका विधिसम्मत लाभ मिल सकेगा।


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर सरकार ने अब भी चुप्पी साधे रखी, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने को तैयार है।”

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग