📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा सबका मन जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में कन्या शिक्षा परिसर ने मारी बाजी

 

अनूपपुर

79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले भर में पड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जिला मुख्यालय समेत जिले भर के समस्त शैक्षिक संस्थान एवं समस्त शासकीय कार्यालय में तिरंगा फहराते हुए आजादी का जश्न मनाया गया. जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर किया गया जहां पर जिला स्तरीय परेड एवं जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली वहीं उनके साथ जिले के कलेक्टर हुआ पुलिस बल भी साथ रहे इस दौरान परेड में जिला पुलिस बल समेत सीसी एवं विद्यालयों के बच्चों ने अपने-अपने परेड की प्रस्तुति दी तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला मुख्यालय में स्थित समस्त विद्यालयों के छोटे-छोटे दलों ने अपने-अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किया. जूनियर और सीनियर वर्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी ने अपनी प्रस्तुति दी कोई सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर और द्वितीय स्थान में एक्सीलेंस स्कूल अनूपपुर एवं तृतीय स्थान में एकलव्य विद्यालय अनूपपुर ने अपना स्थान हासिल किया. सभी विजेताओं को जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त अनूपपुर समेत जिला प्रशासन एवं प्रभारी मंत्री ने शुभकामनाएं दी. वहीं जिले के समस्त शासकीय कार्यालय में भी और स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर के प्राचार्य फूल सिंह पट्टाबी ने इस शानदार प्रस्तुति के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकों और छात्रों को शुभकामनाएं प्रदान की है।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग