📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार का नंगा नाच !

 "₹20-30 हज़ार में बिक रही थी फर्जी मार्कशीट कोतमा में सरकारी शिक्षक पर सनसनीखेज आरोप"


अनूपपुर/कोतमा।

कोतमा के एक शासकीय शिक्षक द्वारा शिक्षा की गरिमा को शर्मसार करने वाला बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रों से मोटी रकम वसूलकर उन्हें फर्जी अंकसूचियाँ (मार्कशीट) तैयार करके दीं, जिनके आधार पर कई छात्र न केवल सरकारी कॉलेजों में दाखिल हो गए, बल्कि कुछ तो सरकारी नौकरियों तक पहुंच गए!


🔴 क्या है पूरा मामला?

आरोपी शिक्षक पर आरोप है कि उसने ₹20,000 से ₹30,000 तक की वसूली कर दर्जनों छात्रों को फर्जी मार्कशीट बांटी।

इन फर्जी दस्तावेज़ों के दम पर कई छात्र उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश पा गए।

कुछ मामले तो ऐसे हैं जहाँ फर्जी अंकों के बल पर छात्र सरकारी पदों तक पहुंच गए हैं।

🔴 भविष्य दांव पर, सिस्टम मौन!

इस घोटाले ने न सिर्फ शिक्षा प्रणाली की जड़ें हिला दी हैं बल्कि सैकड़ों मेहनती और योग्य छात्रों का भविष्य भी खतरे में डाल दिया है। शिक्षा के मंदिर को दलाली का अड्डा बनाकर, एक शिक्षक ने न सिर्फ अपने पेशे को कलंकित किया बल्कि समाज के साथ विश्वासघात किया।

🔍 जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

सूत्रों की मानें तो इस घोटाले से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते हैं। प्रशासन द्वारा जांच की तैयारी की जा रही है और जल्द ही शिक्षा घोटाले का बड़ा विस्फोटक खुलासा हो सकता है।

📢 जनता की मांग: आरोपी शिक्षक को तत्काल निलंबित कर सीबीआई या EOW से जांच करवाई जाए।

📞 यदि आपके पास भी ऐसी जानकारी है, तो तुरंत प्रशासन या मीडिया को सूचित करें।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग