युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
जगह-जगह पर पंडाल लगाकर किया स्वागत
टुकड़ों टुकड़ों में नेताओं ने दिखाई अपनी ताकत
अनूपपुर। कांग्रेस पूरे मध्य प्रदेश में पार्टी सृजन कार्यक्रम को लेकर अभियान चला रही है वहीं राहुल गांधी द्वारा चलाए अभियान वोट चोर गद्दी छोड़ को सफल बनाने और मतदाताओं के बीच भाजपा के ऊपर वोट चोरी करने और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए अभियान चला रही है इस कड़ी में अनूपपुर पहुंचे मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के स्वागत में एक बार फिर से कांग्रेस की गुटबाजी सामने आई है जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत अपने-अपने तरीके से अलग-अलग जगह पर पंडाल लगाकर किया गया वहीं बैनर और पोस्टर में एक दूसरे को जगह न देते हुए एक दूसरे की जमकर उपेक्षा की। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर भी जमकर निशाना साधा गया। कहां गया कि पार्टी से निष्कासित कार्यकर्ता को कैसे जिला अध्यक्ष की कमान दे दी गई जब पार्टी से निष्कासन के समय निष्कासन की सूचना पत्र प्रकाशन किया गया तो फिर जब उन्हें बहाल किया गया तो बहाल का पत्र क्यों नहीं प्रसारित किया गया।
कांग्रेस में कम नहीं हो रही गुट बाजी
कांग्रेस लगातार आंतरिक कलह से जूझ रही है जहां एक और पार्टी कमान भाजपा को घेरने का प्रयास कर रही है तो वहीं छोटे स्तर पर और जिला स्तर पर कांग्रेस अपने ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से गिरती नजर आ रही है किसी भी कार्यक्रम या कोई बैठक की बात करें तो यहां पर गुटबाजी कम नहीं हो रही है अनूपपुर आए नेता प्रतिपक्ष के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर गुटबाजी देखने को मिली अलग-अलग विधायक अलग-अलग पदाधिकारी अपने-अपने स्तर से नेता प्रतिपक्ष को खुश करने में लगे हुए थे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष की हुई जमकर उपेक्षा
अनूपपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के ऊपर पहले से ही कार्यकर्ता काफी नाराज हैं और पार्टी वाला कमान उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप कर निश्चित तौर पर पार्टी आला कमान ने एक और सवाल पैदा कर दिया कार्यकर्ता असमंजस में दिखाई दे रहे थे वहीं जिले के अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा अपने-अपने पोस्टर बैनर तो बनवा लिए लेकिन उसमें जिला अध्यक्ष की फोटो लगाना उचित नहीं समझे जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला अध्यक्ष की उपेक्षा कर रहे हैं।
जगह-जगह पर पंडाल लगाकर किया स्वागत
कांग्रेस पूरे मध्य प्रदेश में पार्टी सृजन कार्यक्रम को लेकर अभियान चला रही है वहीं राहुल गांधी द्वारा चलाए अभियान वोट चोर गद्दी छोड़ को सफल बनाने और मतदाताओं के बीच भाजपा के ऊपर वोट चोरी करने और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए अभियान चला रही है इस कड़ी में अनूपपुर पहुंचे मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के स्वागत में एक बार फिर से कांग्रेस की गुटबाजी सामने आई है
नेता प्रतिपक्ष ने साधी चुप्पी.. क्या है अंदर का मामला
अनूपपुर में पार्टी सृजन कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष से जब कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने सवाल को दरकिनार करते हुए इस मामले में कोई चर्चा ही नहीं की साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आपको सब पता चल जाएगा। तो ऐसे में कांग्रेस अनूपपुर में क्या चाहती है और क्या आने वाले समय पर करेगी यह तो पार्टी आला कमान ही जानें कि अंदर का मामला क्या है और कार्यकर्ताओं को कैसे रखा जाता है।
क्या जिला अध्यक्ष कम कर पाएंगे गुटबाजी !
कांग्रेस में गुटबाजी कोई नई बात नहीं है यह हर जगह और पहले से चली आ रही है अलग-अलग पदाधिकारी और अलग-अलग नेता के समर्थक आपस में ही एक दूसरे की जमकर अपेक्षा करते रहते हैं ऐसा ही नजारा अनूपपुर में भी देखने को मिल रहा है लेकिन अब नवागत जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान क्या अपने पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी और उपेक्षा को कम कर पाएंगे या फिर पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी और उनका भरोसा फिर से ध्वस्त हो जाएगा।
Comments
Post a Comment