📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

"करपा छात्रावास में शराबखोरी का भंडाफोड़ – अधीक्षक बघेल निलंबित"


अनूपपुर। 
करपा स्थित सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास में प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। छात्रावास के अधीक्षक श्री कुलदीप सिंह बघेल (मूल पद अध्यापक) की गंभीर उदासीनता के चलते छात्रावास के भीतर शराबखोरी जैसी अप्रिय स्थिति पैदा हो गई। पत्रकारों के एक लाइव ऑपरेशन ने इस पूरे कृत्य का भंडाफोड़ किया, जिसके बाद कलेक्टर हर्षल पंचोली ने त्वरित और कठोर कार्रवाई करते हुए अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, अधीक्षक बघेल ने 05 जून 2025 को सक्षम अधिकारी से विधिवत अवकाश स्वीकृत कराए बिना ही छुट्टी ले ली और छात्रावास संचालन की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित नहीं की। उनकी इस लापरवाही और स्वेच्छाचारी रवैये के कारण छात्रावास के भीतर अनुशासन भंग हुआ और बच्चों के लिए असुरक्षित वातावरण तैयार हो गया। मामला जब पत्रकारों की नजर में आया तो उन्होंने मौके पर जाकर सच्चाई उजागर की। कैमरे के सामने छात्रावास की वास्तविक स्थिति दिखाए जाने के बाद यह मामला जिले में चर्चित हो गया।

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने मामले की गंभीरता को देखते हुए म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के अंतर्गत बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ में नियत किया गया है। साथ ही, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि अधीक्षक बघेल का यह कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 का उल्लंघन है, जो उनके पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही और कर्तव्यविमुखता को दर्शाता है। यही कारण है कि इसे कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए उन पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।


कलेक्टर पंचोली के इस निर्णय की जिलेभर में सराहना की जा रही है। अभिभावक और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई जरूरी है, ताकि छात्रावास जैसे संस्थानों में रह रहे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। यह कदम न केवल एक अधिकारी की जवाबदेही तय करता है, बल्कि उन सभी कर्मचारियों के लिए चेतावनी भी है जो अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ते हैं।


यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि अब लापरवाही, गैर-जिम्मेदारी और भ्रष्ट रवैये को प्रशासन किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

"जो फर्ज़ से भागेगा, वो सज़ा पाएगा,

हुकूमत का डंडा सीधे सिर पर आएगा।"

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग