📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

खबर छपते ही गुंडा बन गया नीरज श्रीवास्तव, देख लेने की दे रहा धमकी

 छात्रों के ज्ञापन सौंपने पर मचा बावल, उंगली दिखाकर की गई धक्का मुक्की 


महाविद्यालय में शिक्षण व्यवस्था चौपट गुंडागर्दी कर रहे प्राध्यापक

अनूपपुर। शासकीय तुलसी महाविद्यालय अब शिक्षा का मंदिर नहीं बल्कि गुंडों का अखाड़ा बनता जा रहा है और यह गुंडे कोई और नहीं बल्कि महाविद्यालय में पदस्थ कुछ सहायक प्राध्यापक हैं जो लगातार महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को धमकाने और देख लेने की बात कर रहे हैं ऐसे में महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के अंदर भय का माहौल बना हुआ है और शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह से चौपट नजर आ रही है। इतना ही नहीं इस पूरे मामले को लेकर छात्रों द्वारा लगातार शिकवा शिकायत भी की जा रही है लेकिन जिला प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग के जिम्मेदार इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जिस कारण से गुंडागर्दी कर रहे सहायक प्राध्यापको के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

जिला मुख्यालय अनूपपुर में संचालित शासकीय तुलसी महाविद्यालय जो अब पीएम श्री कॉलेज का दर्जा प्राप्त कर चुकी है लेकिन यहां पर जो स्थिति है वह आज भी निम्न स्तर का देखने को मिल रहा है सबसे ज्यादा शर्म की बात तो यह है कि यहां पर पदस्थ सहायक प्राध्यापक नीरज श्रीवास्तव अब शिक्षा देने का काम छोड़कर गुंडागर्दी करते हुए नजर आ रहे हैं बुधवार को जब कुछ छात्रों ने अपनी समस्या लेकर प्राचार्य से मिलने पहुंचे और ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात बतानी चाहि तो मौके पर पहुंचे सहायक प्राध्यापक नीरज श्रीवास्तव गुंडागर्दी पर उतर आए और छात्रों को उंगली दिखाते हुए धक्का मुक्की करते हुए उन्हें देख लेने की बात कहने लगे और यह पूरा घटनाक्रम तुलसी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर होता रहा और अन्य प्राध्यापक भी देखते रहे लेकिन किसी ने भी नीरज श्रीवास्तव को समझाने की कोशिश नहीं की। साथ ही महाविद्यालय में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से है छात्रों को महाविद्यालय से बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी भी इनके द्वारा दी गई। और कहां गया की उंगली दिखाने से कुछ नहीं होता मैं इसके आगे भी बहुत कुछ कर सकता हूं। अब सवाल यह उठता है कि महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्राचार्य के सामने और अन्य प्राध्यापक खड़े होते हैं और उनके समक्ष एक प्राध्यापक जो महाविद्यालय में अपने आप को गुंडा मानता है और छात्रों के साथ इस तरह से अभद्रता करते हुए उन्हें देख लेने की धमकी देता है तो फिर इस तरह के कृत्य पर क्यों कार्यवाही नहीं होती। 

यहां तक कि छात्रों को नौकर तक कह डाला 

ज्ञापन सौंपना और अपनी समस्या को लेकर महाविद्यालय में पहुंचे छात्रों ने बताया कि वह महाविद्यालय में हिंदी विभाग की कक्षाएं संचालित ना होने की सूचना और महाविद्यालय में हुए कार्य में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जानकारी मांगने के लिए पहुंचे हुए थे ऐसे में महाविद्यालय में हिंदी विभाग में पदस्थ प्राध्यापक डॉक्टर नीरज श्रीवास्तव गुंडागर्दी में उतर आए और महाविद्यालय में पढ़ने वाले दर्जनों छात्रों के साथ अभद्रता करते हुए उनके साथ धक्का मुक्की की और उन्हें बाहर देख लेने की धमकी दे डाली।

कौन है नीरज श्रीवास्तव क्यों मिल रहा है इसे संरक्षण? 

तुलसी महाविद्यालय में पदस्थ प्राध्यापक नीरज श्रीवास्तव आखिर है कौन और इन्हें जिला प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इतना संरक्षण क्यों दिया जा रहा है जो प्राध्यापक यहां पर शिक्षा देने के लिए पदस्थ है वह यहां पर गुंडा कैसे बन सकता है सवाल यह है कि यह महाविद्यालय आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं के सपनों को संवारने के लिए बनाया गया है ना कि यहां पर पदस्थ प्राध्यापको गुंडा बनने के लिए। इस संबंध में छात्रों ने बताया कि हमने इस पूरे मामले और पूर्व में कई समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन तक को ज्ञापन सौंपा है लेकिन ना तो इन पर जिला प्रशासन कोई एक्शन लेता है और ना ही इन पर कोई कार्यवाही होती है जिस कारण से नीरज श्रीवास्तव जैसे प्राध्यापक लगातार गुंडा बनते जा रहे हैं और इनकी गुंडागर्दी के आगे महाविद्यालय का शिक्षा की स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है।

इनका कहना है कि उंगली दिखाने से कुछ नहीं होता

छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ जिम्मेदार मौन 

शासकीय तुलसी महाविद्यालय हमेशा से सुर्खियों में रहा है यहां पर शिक्षा व्यवस्था के नाम पर सिर्फ और सिर्फ मजाक हो रहा है जनभागीदारी राशि का दोहन और उसमें बंदर बांट करना कोई महाविद्यालय में पदस्थ प्राध्यापकों से सीखे। यहां पर छात्रों से जनभागीदारी के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है और फिर यह सब लोग मिलकर उसे राशि का जमकर बंदरबांट करते हैं भला जो महाविद्यालय छात्रों के भविष्य को बनाने के लिए स्थापित किया गया है वही महाविद्यालय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है और इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन भी चुप्पी साधकर बैठा हुआ है। आखिर क्या वजह है कि महाविद्यालय में इस तरह की स्थिति को लेकर जिम्मेदार मौन है और दोषियों पर क्यों कार्यवाही नहीं हो रही है। 

इनका कहना है 

मैं अभी बाहर हूं महाविद्यालय में जो भी हुआ है उसकी जानकारी आपसे मिल रही है यदि अभद्रता की गई होगी तो जांच के बाद संबंधित के ऊपर कार्यवाही की जाएगी। 

डॉ अनिल कुमार सक्सेना 

प्राचार्य, पीएम श्री एक्सीलेंस तुलसी कॉलेज अनूपपुर


“उंगली दिखाकर डराना, यह शिक्षक का काम नहीं,

नीरज श्रीवास्तव को भुला देना आसान नहीं।

छात्रों की आवाज दबेगी नहीं धमकियों से,

अब हर कदम पर सवाल उठेगा सच्चाईयों से।”


Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग