युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
आंतरिक कलह से बाहर नहीं निकल पा रही कांग्रेस, कैसे नैया होगी पार
नवागत कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान पर एनएसयूआई पदाधिकारियों ने लगाए गंभीर आरोप
अनूपपुर। एक कहावत है कि जिसका जैसा राजा उसकी वैसी प्रजा जी हां अनूपपुर कांग्रेस में फिर से इस वाक्य को चरितार्थ करता हुआ एक मामला सामने आया है जहां पर नवागत कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने अपने ही पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रवेश सचिव को पहचानने में से मना कर दिया और उसके ऊपर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगा दिए हैं। अनूपपुर कांग्रेस पहले से ही अपनी गुट बाजी से जूझ रही है और इसी गुटबाजी को कम करने के लिए छात्र संगठन समेत युवक कांग्रेस के कई पदाधिकारी लगातार मेहनत भी कर रहे हैं लेकिन सीनियर कांग्रेस में नए जिला अध्यक्ष ने जैसे ही कमान संभाली है उसके बाद से उनका रुतबा और कार्यकर्ताओं के प्रति व्यवहार कुछ अलग ही नजर आ रहा है।
अनूपपुर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है मामला यह है कि एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सचिन पटेल के बारे में कुछ समाचार पत्रों के द्वारा जानकारी मांगी गई तो वर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सिरे से नकारते हुए कहा कि सचिन पटेल कौन हैं मैं नहीं जानता इस प्रकार का कोई व्यक्ति प्रदेश संगठन में नहीं है। ऐसे में भला एक जिला अध्यक्ष जो पार्टी का मुखिया होता है और उसकी जिम्मेदारी होती है कि वह छात्र नेताओं से लेकर सीनियर नेताओं तक को अपने साथ लेकर चले और उनके बीच जो भी मतभेद है उन्हें दूर करें लेकिन यहां पर तो कुछ और ही बात सामने आ रही है।
जिला अध्यक्ष पर पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
वर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान पर पूर्व में भी कई तरह के आरोप लग चुके हैं उनके ऊपर आंतरिक तौर पर भाजपा को सपोर्ट करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासन की कार्यवाही भी हो चुकी हैं ऐसे में निष्कासित व्यक्ति को जिले की कमान मिलना ही कांग्रेस के लिए घातक साबित हो रहा है। वहीं उनके द्वारा कई बार अपने ही कार्यकर्ताओं को उपेक्षित करना और मीडिया के सामने उन्हें ना पहचानने और उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाने का कारनामा कर चुके हैं।
क्या है पूरा मामला
बीते दिनों एक अखबार के पत्रकार के द्वारा जब कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान से सचिन पटेल के बारे में जानकारी चाही गई तो जिला अध्यक्ष ने कह दिया कि सचिन पटेल नाम का कोई व्यक्ति फिलहाल एनएसयूआई के प्रदेश सूची में कोई पदाधिकारी नहीं है मैं इसे नही पहचानता। प्रदेश कार्यकारिणी की सूची आपको रफी अहमद उपलब्ध करा देंगे। अब भला इस तरह का वाक्य अपने ही छात्र संगठन के नेताओं के खिलाफ यदि जिला अध्यक्ष करेंगे तो फिर कांग्रेस और उसका सपना कैसे पूरा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
सिर्फ नाम के जिला अध्यक्ष प्रभाव शून्य
छात्र संगठन के कुछ नेताओं ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिर्फ नाम के लिए है उनका प्रभाव शून्य है माना जाता है कि वह सिर्फ और सिर्फ फोटो और सोशल मीडिया पर अपने आप को दिखाने के लिए सामने आते रहते हैं लेकिन वास्तविक रूप से पार्टी में उनका अस्तित्व शून्य ही नजर आ रहा है। सम कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी का सपना कैसे पूरा होगा और कैसे कांग्रेस एक बार फिर से सत्ता में आएगी यह तो जिला अध्यक्ष की बता पाएंगे।
कांग्रेस की नैया कैसे होगी पार जब जिला अध्यक्ष है बेकार
लगातार कांग्रेस पर पहले ही सवाल उठते रहे हैं अब वर्तमान में कांग्रेस को सुधारने और उसकी नैया पार करने के लिए नए अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है लेकिन अनूपपुर के जिला अध्यक्ष के क्रियाकलाप को देखकर तो लगता है कि कांग्रेस की नैया पार होने के बजाय और भी डूब जाएगी कारण है जिला अध्यक्ष है वह नैया पार करने की बजाय खुद को और भी बेकार करते जा रहे हैं।
क्या कहते हैं पार्टी के पदाधिकारी......
जिला अध्यक्ष ने क्या कहा है मुझे जानकारी नहीं है पर सचिन पटेल एनएसयूआई का प्रदेश सचिव है।
आशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता
जिला अध्यक्ष ने क्या कहा है मुझे इस बात की जानकारी नहीं है सचिन पटेल एनएसयूआई के प्रदेश सचिव है कि नहीं मैं नहीं जानता।
राघवेंद्र पटेल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनूपपुर
सचिन पटेल एनएसयूआई का प्रदेश सचिव है और मेरे छोटे भाई की तरह युवा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन ज्ञापन सपना जिले में फैली व्यवस्था को लेकर लगातार अकेले ही लड़ाई लड़ता रहता है और छात्रों की समस्या को लेकर उनकी आवाज को बुलंद करता रहता है उसके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना निश्चित तौर पर जिला अध्यक्ष की सोच पर सवाल खड़ा करता है।
विवेक यादव, युवा कांग्रेस नेता
सचिन पटेल एनएसयूआई का प्रदेश सचिव है किसी दुर्भावना से जिला अध्यक्ष ने ऐसा कहा है यह बात वही जाने।
संजय सोनी, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस
एवं पूर्व जिला अध्यक्ष एनएसयूआई
Comments
Post a Comment