📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

महिला प्राचार्य की मनमानी के आगे नतमस्तक हुआ अग्रणी महाविद्यालय

 तुलसी महाविद्यालय की महिला प्राचार्य की मनमानी चरम पर 

पीड़ित कर्मचारियों ने अग्रणी महाविद्यालय में लगाई गुहार 

अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य भी नहीं उठा रहे ठोस कदम


 अनूपपुर। शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में पदस्थ महिला प्राचार्य की मनमानी का दंश झेल रहे आठ कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा लेकर अग्रणी तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने बताया है कि जैतहरी महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा उन्हें बिना नोटिस के ही नौकरी से निकाल दिया गया है। इतना ही नहीं कंपनी का हवाला देते हुए बिना किसी सूचना और जानकारी के ही उन्हें कम पर आने से मना कर दिया गया है। पीड़ित कर्मचारियों ने दिए गए पत्र में बताया कि इस बात की शिकायत उन्होंने कलेक्टर से भी की है जिसमें कलेक्टर का पत्र जिले के अग्रणी महाविद्यालय पीएम श्री तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर को पूरे मामले में जांच कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं लेकिन पत्र को प्राप्त हुए लगभग 20 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक इस पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है जिस कारण से बाहर हुए आठ कर्मचारी रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं और उन्हें न्याय भी नहीं मिल रहा है।

महिला प्राचार्य होने का उठा रही फायदा

शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में पदस्थ महिला प्राचार्य संगीता उईके महिला होने का फायदा उठा रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व में पदस्थ प्राचार्य के कार्य भार को छीन कर उनके द्वारा अपनी मनमानी चलाई जा रही है। पीड़ितों ने बताया कि जब भी हम महिला प्राचार्य से बात करने की कोशिश करते हैं तो वह अपने महिला होने का फायदा उठाती हैं और हमसे अभद्रतापूर्ण बात करते हुए हमें वहां से बाहर कर दिया जाता है। उनके द्वारा मनमानी की सारी हदें पार की जा चुकी है और वह लगातार अपने महिला होने का फायदा उठा रही है। 

आखिर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही किसका है आशीर्वाद 

जैतहरी महाविद्यालय में पदस्थ महिला प्राचार्य के ऊपर लगातार कई आरोप लग रहे हैं और जब से यह प्राचार्य का दायित्व संभाले हैं उसके बाद से महाविद्यालय की स्थिति एकदम दवा डाल हो चुकी है पूर्व में जो व्यवस्थाएं संचालित थी वह व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुकी है और जैसे ही यह पद में आई है तो कर्मचारियों के साथ अभद्रता और कर्मचारियों को बाहर करने का मामला सामने आ गया है और इसमें कलेक्टर और अग्रणी महाविद्यालय में शिकायत भी हो चुकी है लेकिन इस शिकायत के बाद भी किसी प्रकार की जांच और कार्यवाही नहीं हो रही है आखिर इनके पीछे कौन है और कौन इनके ऊपर आशीर्वाद बना रखा है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। 

आठ कर्मचारियों को आखिर कब मिलेगा न्याय 

जैतहरी महाविद्यालय में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत 8 व्यक्तियों को बिना नोटिस और सूचना के महिला प्राचार्य के द्वारा बाहर कर दिया गया था जिसके बाद उनके द्वारा इसकी शिकायत अनूपपुर कलेक्टर से की गई जहां से उन्हें आश्वासन मिला कि पूरे मामले की जांच कर कर कार्यवाही की जाएगी और उन्हें दोबारा रोजगार भी मिलेगा लेकिन यह पूरा मामला बीते लगभग एक सप्ताह से ऊपर हो गया है लेकिन आठ कर्मचारियों को अब तक न्याय नहीं मिला है। ऐसे में आज सभी कर्मचारियों ने तुलसी महाविद्यालय जो कि जिले का अग्रणी महाविद्यालय है वहां के प्राचार्य को भी पत्र लिखकर पूरे मामले में न्याय दिलाने की मांग की है अब देखना यह है कि क्या इन आठ कर्मचारियों को प्रबंधन न्याय दिला पाएगी या फिर महिला प्राचार्य की दबंगई ऐसे ही चलती रहेगी। 

संपर्क करने पर जवाब नहीं दिए जिम्मेदार प्राचार्य

इस पूरे मामले को लेकर जब आठ कर्मचारियों ने कलेक्टर से शिकायत की थी तो कलेक्टर कार्यालय से वह पत्र तुलसी महाविद्यालय के लिए फॉरवर्ड कर दिया गया था और पूरे मामले की जांच करने की बात कही गई थी वहीं इसके बाद सभी कर्मचारियों ने तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य जो की अग्रणी महाविद्यालय कहलाता है और जिले के सभी महाविद्यालय की जिम्मेदारी यहां पर होती है। ऐसे में यहां के प्राचार्य को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है जब इस मामले में हमने तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल सक्सेना से बात करने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया तो वह जानबूझकर फोन रिसीव करना उचित नहीं समझे। इतना ही नहीं इनकी मनमानी पूर्व में भी ऐसी ही बनी रहती है जबकि यह एक महाविद्यालय के जिम्मेदार पद पर पदस्थ हैं और उनका फोन उठाना और उसका जवाब देना उनकी जिम्मेदारी लेकिन वह आसानी से किसी का भी फोन नहीं उठाते और पूरे मामले में पल्ला झाड़ते हुए बचते दिखाई देते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग