📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

आदिवासियों की पुश्तैनी जमीन पर संकट भूमाफियाओं की नजर- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार करेंगे स्थल निरीक्षण

 


अनूपपुर/अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के सुर्खियों में रहने वाला सुनील एक्का जनपद सदस्य अपने क्षेत्र के आदिवासियों के जमीनी मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा नेता उमंग सिंगार के समक्ष जोरदार तरीके से निम्न मुद्दों में इक्का ने साफ कहा


ग्राम डिडवापानी ग्राम ताराडाड मूल निवासी 70 80 वर्षों से बसे हुऐ है और उबर खाबड भूमि को समतल कर कुआं मकान बनाकर सब परिवार सहित जीवन निर्वाह कर रहे हैं


जो हमें भारत सरकार द्वारा वन अधिकार पत्र प्राप्त है फिर भी स्थाई ऋण पुस्तिका और ऑनलाइन खसरा नक्शा दर्ज ना होने से हमारी पुश्तैनी जमीन आसुरक्षित बनी हुई है जिसका शिकायत कलेक्टर महोदय को शिकायत पहुंचाई गई लेकिन कार्यवाही के अभाव से हजारों परिवारों की जिंदगी खतरे में हैं 


और हर वन पट्टा धारक की तुरंत ऋण पुस्तिका और खसरा नक्शा ऑनलाइन किया जाए वरना आदिवासी परिवारों के सामने बेघर होने की नौबत आ जाएगी 


माननीय उमंग सिंघार जी ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आगामी दिनों में स्थल निरीक्षण करने का आश्वासन दिया है। आदिवासी समाज अब उम्मीद लगाए बैठा है कि उन्हें न्याय मिलेगा और उनकी पुश्तैनी भूमि सुरक्षित होगी।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग