📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

शासकीय तुलसी महाविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर NSUI ने सौंपा मांग पत्र, शीघ्र निराकरण की मांग

 बस सेवा, कॉमन रूम, हेल्प डेस्क और सैनिटरी पैड की उठी मांग


अनूपपुर।

शासकीय तुलसी महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने लंबे समय से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की कमी पर नाराज़गी व्यक्त की है। इन्हीं समस्याओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के छात्र नेता नागेंद्र सेन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

छात्रों का कहना है कि वर्तमान समय में महाविद्यालय में अनेक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


ज्ञापन में चार प्रमुख मांगों का उल्लेख किया गया है–

🔹 बस सेवा पुनः शुरू की जाए – विद्यार्थियों ने बताया कि बस सुविधा बंद होने से उन्हें कॉलेज आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर दूर-दराज़ क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को अतिरिक्त समय और खर्च दोनों झेलने पड़ते हैं।

🔹 कन्या कॉमन रूम खोला जाए – छात्राओं के लिए निर्मित कॉमन रूम लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। छात्राओं का कहना है कि इससे उन्हें असुविधा होती है और वे इस स्थान को पुनः शुरू करने की मांग कर रही हैं।

🔹 हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए – विद्यार्थियों को जानकारी, मार्गदर्शन और समस्याओं के समाधान के लिए एक हेल्प डेस्क की आवश्यकता महसूस की जा रही है। छात्रों का कहना है कि यदि यह सुविधा होगी तो अनेक समस्याओं का निवारण सरलता से हो सकेगा।

🔹 सैनिटरी पैड किट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए – छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय परिसर में सैनिटरी पैड मशीन एवं निःशुल्क वितरण की व्यवस्था की मांग भी रखी गई है।

👉 NSUI ने ज्ञापन के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया है कि यदि शीघ्र इन मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन करने पर बाध्य होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

छात्र नेता नागेंद्र सेन ने कहा कि “महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के भविष्य की नींव है। यदि यहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी तो विद्यार्थी कैसे अपना सर्वांगीण विकास कर पाएंगे। इसलिए हमारी मांगों का शीघ्र निराकरण होना चाहिए।”

ज्ञापन सौंपते समय कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर जल्द समाधान करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग