युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
कोतमा/जिले में खेल प्रतिभाओं के साथ हो रहा भेदभाव अब खुलकर सामने आने लगा है। जिले के युवा खिलाड़ी जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं, उन्हें जिला क्रीड़ा अधिकारी की मनमानी का शिकार होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अधिकारी मनमर्जी से सिर्फ चुनिंदा खिलाड़ियों को ही प्रतियोगिताओं में भेज रहे हैं, जबकि बाकी मेहनती और योग्य खिलाड़ियों को दरकिनार किया जा रहा है।
खेल प्रेमियों और अभिभावकों का कहना है कि ऐसे रवैए से जिले का खेल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। खिलाड़ियों में निराशा का माहौल है, क्योंकि मेहनत करने के बाद भी उन्हें मैदान में उतरने का मौका नहीं मिल पा रहा। वहीं कई खिलाड़ियों ने यह भी आरोप लगाया है कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही, और अधिकारी केवल अपने परिचितों या सिफारिश वालों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
कोतमा और आसपास के क्षेत्रों में कई खिलाड़ी एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल जैसे खेलों में राज्य स्तरीय क्षमता रखते हैं, लेकिन उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं तक में भाग लेने नहीं दिया जा रहा। खिलाड़ियों का कहना है कि बार-बार आवेदन देने और निवेदन करने के बावजूद अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। इससे खेल भावना को ठेस पहुंच रही है।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर जिला क्रीड़ा अधिकारी को अभयदान किसने दे रखा है? जब खिलाड़ियों की मेहनत और भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है, तो जिम्मेदार चुप क्यों हैं? ऐसे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए ताकि जिले की प्रतिभाओं को न्याय मिल सके।
जिले के खेलप्रेमी और कोचों ने प्रशासन से मांग की है कि खिलाड़ियों के चयन और भेजने की प्रक्रिया पारदर्शी की जाए, सभी खेल संघों की निगरानी में ट्रायल आयोजित हों, और जिन अधिकारियों पर पक्षपात के आरोप हैं, उन पर कार्रवाई की जाए।
यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो खिलाड़ी आंदोलन करने के मूड में हैं। जिले के खेल का भविष्य बचाने के लिए अब कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है।
Comments
Post a Comment