📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

जामुडी का 'मौत का क्लिनिक' किमी पर कथित 'गोस्वामी' उतरा लोगों की रगों में ज़हर, ग्रामीण दहशत में!

 यहाँ इलाज नहीं, इम्तिहान होता है जान का,

गोस्वामी के इंजेक्शन से खेला जा रहा ईमान का!

अनूपपुर/जामुडी।

जिला मुख्यालय से महज़ 6 किलोमीटर की दूरी पर अमरकंटक रोड के पास स्थित जामुडी गांव में स्थानीय लोग दहशत और आक्रोश में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक कथित व्यक्ति — जिसे लोग ‘गोस्वामी’ के नाम से जानते हैं — वह बिना किसी चिकित्सकीय योग्यता के इलाज के नाम पर मौत का कारोबार चला रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि वह खुद को डॉक्टर बताकर इंजेक्शन, ड्रिप और यहां तक कि ऑपरेशन तक कर रहा है। कई लोग इसे एमबीबीएस सर्जन समझ कर इलाज के लिए जाते हैं — लेकिन अब धीरे-धीरे खुल रहा है इसका काला सच।

> “हम उसे डॉक्टर समझते थे, पर अब जान का डर सताने लगा है,” — एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया।

सूत्रों के अनुसार, इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है, जिसके बाद से पूरे इलाके में गुस्सा और दहशत फैल गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग को सब जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे शक और बढ़ गया है।

⚠️ मुख्य आरोप

बिना लाइसेंस और डिग्री के खुलेआम इलाज का धंधा

इंजेक्शन, बोतल और ऑपरेशन तक किए जाने के आरोप

इलाज के दौरान एक मरीज की मौत की चर्चा

स्वास्थ्य विभाग पर सांठगांठ का शक

> “ये कैसी दवा है जो ज़िंदगी छीन लेती है,

अब इलाज नहीं, जामुडी में मौत बिकती है!” 🩸

⚡ ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और सीएमओ से तुरंत कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर रोक लग सके।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग