📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

महाविद्यालय की बस बनी अय्याशी का अड्डा, सीट के नीचे मिला कंडोम!

 बस संचालन सुविधा को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल — तानाशाही रवैये से परेशान छात्र-छात्राएं

अनूपपुर।

शासकीय तुलसी महाविद्यालय (पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज) में इन दिनों व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं। जहां लगभग ढाई हजार छात्राएं रोज़ाना अपने सुनहरे भविष्य का सपना लेकर कॉलेज पहुंचती हैं, वहीं उन्हें लाने-ले जाने के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही बस सुविधा अब अय्याशी का अड्डा बनती जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, कॉलेज की बस में हाल ही में कंडोम के पैकेट मिलने से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस बस में छात्र और छात्राएं साथ में सफर करते हैं, ऐसे में इस तरह की सामग्री का मिलना कॉलेज प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

कॉलेज प्रबंधन की चुप्पी ने पूरे मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है।

बस संचालन नियमों की उड़ रही धज्जियां

पीएम श्री कॉलेज में बस संचालन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना तय था। लेकिन हकीकत में यह व्यवस्था नियमों से बहुत दूर है।

टेंडर में तीन सीटर बस का प्रावधान था, लेकिन वर्तमान में दो सीटर स्कूल बस चलाई जा रही है।

बस में कैमरा, फायर सेफ्टी उपकरण और केयरटेकर होना आवश्यक था, पर इनमें से कोई भी सुविधा मौजूद नहीं है।

बस बिना नंबर प्लेट के चलाई जा रही है, जो परिवहन नियमों का खुला उल्लंघन है।

ऐसी स्थिति में छात्राओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है और यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

लापरवाही पर चुप क्यों है प्रशासन?

तुलसी महाविद्यालय (पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज) को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। कभी टेंडर प्रक्रिया पर सवाल, कभी फर्जी बिलिंग तो कभी अव्यवस्था का आलम — लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल सक्सेना पर तानाशाही रवैया अपनाने और शिकायतों को दबाने के आरोप लगते रहे हैं।

छात्रों के बीच यह चर्चा आम है कि वे एक ऐसे अजगर की तरह हैं जो महाविद्यालय को धीरे-धीरे लील रहा है।

उनकी निष्क्रियता और अनदेखी ने कॉलेज की साख को बुरी तरह निगल लिया है।

यदि यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले समय में यह “अजगर” न केवल संस्थान को बल्कि यहां पढ़ने वाली छात्राओं के भविष्य को भी पूरा लील जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग