युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
कर्मियों और अव्यवस्थाओं के बीच खेल का आयोजन
आखिर जिला क्रीड़ा प्रभारी के ऊपर किसका है आशीर्वाद
जिला मुख्यालय की लगातार हो रही उपेक्षा
अनूपपुर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर के मैदान में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संभाग स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर जमकर अवस्थाएं देखने को मिल रही है वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी भी इस खेल में अपनी रुचि नहीं दिख रहे हैं और सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति करते नजर आ रहे हैं।
जिला क्रीड़ा प्रभारी की अनुपस्थिति भारी
जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के मैदान में संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर खिलाड़ियों के लिए ना तो कोई व्यवस्था देखने को मिली और ना ही खेल का सही तरीके से आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण खिलाड़ियों को ना तो पानी मिला ना ही वहां पर साफ सफाई हो पाई जिस कारण से काफी समस्या देखने को मिली। ऐसे में जिला क्रीड़ा प्रभारी शेख खलील कुरेशी की अनुपस्थित चर्चा का विषय रही और शहडोल संभाग के उमरिया शहडोल अनूपपुर सीधी के खो खो के खिलाड़ियों को मैदान, भोजन, पानी आदि के लिए काफी मस्कत, दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को भुनाने में लगे क्रीड़ा प्रभारी
जानकारी के अनुसार जिला क्रीड़ा प्रभारी शेख खलील कुरेशी अमरकंटक में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तैयारी में लगे है जो कि शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित है। वहां पर वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को भुनाने में लगे हुए। ऐसे में जनजातीय विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों की व्यवस्था के लिए जिले से किसी विभागीय सक्षम व्यक्ति को जवाबदारी क्यों नहीं दी गई।ऐसे में लगातार कुरैशी की मनमानी का खामियाजा जिले को और खिलाड़ियों को उठाना पड़ रहा है। मुख्यालय छोड़कर अन्यत्र प्रतियोगिता करवाने में माहिर कुरैशी क्यों ऐसा करते है ये तो उनके अधिकारी या वो खुद ही बता पाएंगे।
इस संबंध में जब हम जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने की कोशिश की है तो उन्होंने ना तो इसका जवाब दिया और कुछ अधिकारियों ने तो फोन उठाना ही उचित नहीं समझा ऐसे में साफ जाहिर होता है कि जिले में खेल और खिलाड़ियों के भविष्य से सीधा-सीधा मजाक किया जा रहा है और इस मजाक की गतिविधि को पूरा करने के लिए एक ऐसे व्यक्ति को कमान सौंप दी गई है जो ना तो जिला मुख्यालय में रहते है और ना ही उन्हें जिला मुख्यालय के खेल गतिविधियों में कोई रुचि है। तभी तो महोदय विभागीय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता को छोड़कर अमरकंटक में अपना डंका बज रहे हैं।
Comments
Post a Comment