📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

IGNTU के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने की न्याय की मांग, BIGS कंपनी पर लगाया मनमानी का आरोप


अनूपपुर अमरकंटक

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने कुलपति महोदय से गुहार लगाई है कि उनके साथ BIGS कंपनी द्वारा लगातार अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। कर्मियों ने बताया कि कंपनी बिना किसी पूर्व सूचना के कर्मचारियों का ट्रांसफर और वेतन कटौती कर रही है।

कर्मियों का कहना है कि —

1️⃣ लगभग 17-18 कर्मचारियों का ट्रांसफर बिना पूर्व सूचना के गुजरात कर दिया गया।

2️⃣ 28 कर्मचारियों की वेतन राशि में पिछले चार महीनों से कटौती की जा रही है, बिना किसी कारण बताए।

3️⃣ महीने के 31 दिनों में 27 दिन काम कराया जाता है, लेकिन केवल 26 दिनों का ही वेतन दिया जाता है।

कर्मियों ने यह भी मांग की है कि —

सभी कर्मियों को बीमा (Insurance) की सुविधा दी जाए।

ठेका प्रथा (Contract System) को समाप्त किया जाए।

विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं भुगतान (Payment) की जिम्मेदारी संभाले।

कर्मियों का कहना है कि जब वे अपनी समस्याएं विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखते हैं, तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि “आप तो कंपनी के कर्मचारी हैं, विश्वविद्यालय के नहीं।”

कर्मियों ने स्पष्ट किया कि वे IGNTU के लिए ही काम करते हैं और विश्वविद्यालय के कार्य को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कुलपति से आग्रह किया है कि —

🔹 BIGS कंपनी की मनमानी की जांच की जाए।

🔹 आउटसोर्सिंग कर्मियों को न्याय दिलाया जाए।

🔹 भविष्य में उनकी जिम्मेदारी और निगरानी सीधे विश्वविद्यालय प्रशासन के अधीन हो।

कर्मियों ने विश्वास जताया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनके साथ न्याय करेगा और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग और उपस्थिति रही प्रदेश उपाध्यक्ष, आदिवासी छात्र संगठन डॉ. रोहित मरावी की।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग