📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

ग्राम पंचायत पिपरिया में सीसी रोड निर्माण में बड़ा घोटाला उजागर — मिट्टी-रेत से बन रही सड़क, ₹8 लाख की राशि का खुला बंदरबांट

 पंचायत कर्मी और इंजीनियर की मिली भगत उजागर

अनूपपुर।

जिले के ग्राम पंचायत पिपरिया में सरकारी राशि का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार एक बार फिर उजागर हुआ है। ग्राम बेला में बन रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं। करीब 8 लाख रुपए की लागत से बन रही इस सड़क को पंचायत कर्मियों और निरीक्षण के लिए जिम्मेदार इंजीनियर की मिलीभगत से मिट्टी व रेत को मिलाकर, बिना उचित बेस तैयार किए ही कंक्रीट डालकर बनाया जा रहा है।

बिना बेस ढाले मिट्टी पर ही कंक्रीट — सड़क टिकेगी कैसे?

मौके का निरीक्षण करने पर यह स्पष्ट हुआ कि सड़क निर्माण अत्यधिक जल्दबाजी में किया जा रहा है। सड़क के नीचे न तो उचित बेस तैयार किया गया और न ही मानक सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे सड़क की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल उठ रहा है, और यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि ऐसी सड़क कितने समय तक टिक पाएगी।

सरपंच–सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत का आरोप

ग्राम पंचायत पिपरिया के सरपंच दुक्खू कोल, सचिव मनोज पटेल और क्षेत्रीय इंजीनियर पर ग्रामीणों ने मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इन सभी की सांठगांठ के कारण घटिया सामग्री से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है।

ग्रामीणों का विरोध — मिट्टी युक्त रेत और घटिया सीमेंट का उपयोग

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर जब आपत्ति उठाई गई तो उनकी बात को अनसुना कर दिया गया।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि:

सड़क निर्माण में तीपान नदी की मिट्टी युक्त रेत का उपयोग हो रहा है

घटिया क्वालिटी के सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है

निर्माण स्थल पर सीमेंट की बोरियाँ रखी ही नहीं जा रही

कहीं और से चोरी-छिपे लाकर सीमेंट उपयोग किया जा रहा है

रात के समय चोरी से रेत मंगाई जाती है

न रॉयल्टी पर्ची दिखाई जाती है और न किसी प्रकार का वैध बिल होता है

ये सभी तथ्य यह संदेह मजबूत करते हैं कि निर्माण में मानक सीमेंट की जगह सस्ते और घटिया गुणवत्ता का सीमेंट इस्तेमाल किया जा रहा है।

पंचायत दर्पण पर दिखाए गए ट्रेडर्स ने खुद किया खुलासा

पंचायत दर्पण पोर्टल पर पंचायत कर्मियों ने जिस ट्रेडर्स के नाम से सप्लाई दिखाकर कागज पूरे कर दिए, जब उस ट्रेडर्स से चर्चा की गई तो उसने साफ कहा—

> “मैंने वहां कोई सप्लाई नहीं की है, मुझे इस कार्य के बारे में कोई जानकारी नहीं।

यह तथ्य खुद ही प्रमाण है कि पूरा खेल फर्जी बिलिंग और कागजों पर भ्रष्टाचार का है।

सचिव की दबंगई — ग्रामीणों को दी धमकी

ग्रामीणों ने बताया कि जब भी सचिव मनोज पटेल से इस भ्रष्टाचार पर सवाल किया जाता है, तो वह अभद्रता पर उतर आते हैं। उनका कहना होता है—

> “मैं तुम्हारे बाप-दादा को जानता हूँ, आकर सामने बात करो।”

ऐसे व्यवहार से साफ है कि पंचायत में सत्ता का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार किस हद तक बढ़ चुका है।

मजदूरी भुगतान में भी बड़ा खेल

ग्रामीणों का कहना है कि मजदूरी भुगतान में भी अनियमितताएँ हैं। कुछ खास लोगों के नाम पर मजदूरी दिखाकर तालाब निर्माण और मनरेगा कार्यों का पैसा भी गोलमाल किया जाता है।

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए आई राशि का बड़े पैमाने पर बंदरबांट किया जा रहा है।

प्रशासन मौन — भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद

गाँव में लगातार सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्टों के जरिए शिकायतें उठने के बावजूद न तो जिला प्रशासन और न ही पंचायत विभाग इन मामलों पर गंभीरता से ध्यान दे रहा है। प्रशासन की यह चुप्पी पंचायत कर्मियों के हौसले और बढ़ा रही है, और ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार तेजी से फल-फूल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग