युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
सरपंच–सचिव के गुंडों ने न्यूज़ कवर करने से रोका
अनूपपुर/ग्राम पंचायत पिपरिया के बेला क्षेत्र में चल रहे सीसी रोड निर्माण की हकीकत उजागर करने मैं खुद निरीक्षण के लिए मौके पर पहुँचा। जैसे ही मैंने जांच शुरू की, वहां मौजूद सरपंच–सचिव के बेहद नजदीकी व्यक्ति राम प्रकाश यादव ने मेरे साथ गाली-गलौज, बदसलूकी की, और खुली धमकी देना शुरू कर दिया।
राम प्रकाश यादव ने आक्रामक होकर मेरे सामने कहा—
“यहीं तुम्हारी हेकड़ी निकाल दूंगा… न्यूज़ मत लगाना… बेला में दुबारा दिखे तो ठीक नहीं होगा!”बिना किसी उकसावे के पत्रकार को इस तरह डराने और रोकने का प्रयास यह साबित करता है कि ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार सामने न आए, इसके लिए गुंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
20 दिन पहले बनी 300 मीटर सीसी रोड में भी बड़ा घोटाला – 11.46 लाख का खेल
लगभग 20 दिन पहले 300 मीटर लंबी सीसी रोड (लागत ₹11,46,000) बनाई गई थी।
उस निर्माण के दौरान भी सरपंच–सचिव के करीबी गुंडे मौके पर मौजूद रहते थे और किसी को वीडियो या जांच नहीं करने देते थे।
अब फिर से वही भ्रष्टाचार दोहराया जा रहा है।
इस बार भी बड़े स्तर का फर्जीवाड़ा—मेरी मौके पर की गई जांच में खुलासा
प्राथमिक विद्यालय से शिवनारायण राठौर के घर तक बन रही सीसी रोड (लगभग 200 मीटर) की निरीक्षण के दौरान मैंने निम्न गंभीर गड़बड़ियाँ पाईं—
एक हांडी गिट्टी + रेत में केवल 3 तसला घटिया क्वालिटी का सीमेंट मिलाया जा रहा था
तीपान नदी का माटी-युक्त रेत उपयोग में लिया जा रहा था
ढलाई का अनुपात पूरी तरह मानक के विरुद्ध
गुणवत्ता नियंत्रण शून्य
काम जल्दबाजी में करवाकर केवल बिल पास कराने की तैयारी
स्पष्ट है कि यह पूरा निर्माण भारी भ्रष्टाचार और खुली लापरवाही का परिणाम है।
सरपंच–सचिव का संरक्षण?—गुंडों द्वारा पत्रकार को रोकना गंभीर सवाल खड़े करता है
ग्राम पंचायत में यह आम बात हो गई है कि—
सवाल पूछने पर गुंडे आगे कर दिए जाते हैं
गुणवत्ता पूछने पर धमकी दी जाती है
पत्रकारों व ग्रामीणों को डराकर चुप कराया जाता है
मेरे साथ हुई घटना साफ बताती है कि भ्रष्टाचार को बचाने के लिए दबंगई और धमकियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
पत्रकार को धमकी—अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला
एक पत्रकार को रिपोर्टिंग से रोकना, गाली देना और धमकी देना लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है।
ग्राम पंचायत में इस तरह का माहौल यह दर्शाता है कि कुछ बड़ा छिपाया जा रहा है।
प्रशासन से मांग – दोषियों पर त्वरित कार्रवाई हो
मैं जिला प्रशासन, जनपद पंचायत जैतहरी, पुलिस विभाग और संबंधित अधिकारियों से मांग करता हूँ—
धमकी देने वाले राम प्रकाश यादव पर FIR दर्ज हो
सीसी रोड निर्माण की तकनीकी जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो
वर्तमान सरपंच–सचिव व संबंधित इंजीनियरों की भूमिका की जांच की जाए
भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर निलंबन व रिकवरी
पत्रकार सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Comments
Post a Comment