📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

13 दिवसीय औद्योगिक सिलाई मशीन रिफ्रेशर प्रशिक्षण का सफल आयोजन संपन्न

अनूपपुर

दिनांक 20 दिसंबर 2025 को सेंट-आरसेटी अनूपपुर एवं आजीविका मिशन (NRLM) के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक भवन,चंदासटोला बस्ती रोड अनूपपुर में आयोजित 13 दिवसीय औद्योगिक सिलाई मशीन रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।समापन कार्यक्रम के अवसर पर आरसेटी निदेशक श्री प्रवीण कुमार बसवाल ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षणार्थियों ने 13 दिवसीय प्रशिक्षण अवधि के दौरान सीखी गई विभिन्न सिलाई तकनीकों एवं तैयार किए गए परिधानों का प्रदर्शन किया तथा अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं सक्रियता के साथ भाग लिया। आरसेटी निदेशक श्री बसवाल ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपने कौशल को निरंतर निखारने, आत्मनिर्भर बनने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।समापन समारोह में आरसेटी के वरिष्ठ संकाय श्री आशीष कुमार पाठक, कार्यालय सहायक सुश्री रुकमणि बर्मन,औद्योगिक सिलाई मशीन के मास्टर ट्रेनर मोहम्मद शकील, मास्टर ट्रेनर श्रीमती वर्षा श्रीवास सहित समस्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने आरसेटी निदेशक, आरसेटी स्टाफ एवं आजीविका मिशन (NRLM) का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया तथा 13 दिवसीय प्रशिक्षण अनुभव साझा किया उसके बाद एक समूह फोटो ली गई।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग