📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

मुख्यमंत्री अधिसंरचना विकास मद की सड़क भ्रष्टाचार की भेंट फुनगा ग्राम पंचायत में 15 लाख की सड़क, पहली बारिश में बहने को मजबूर?

 

अनूपपुर/जैतहरी जनपद

जनपद पंचायत जैतहरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत फुनगा में मुख्यमंत्री अधिसंरचना विकास मद से बन रही 440 मीटर लंबी सड़क अब विकास का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का स्मारक बनती नजर आ रही है। उपतहसील से हायर सेकेंडरी स्कूल तक बनने वाली यह सड़क कागजों में भले ही मजबूत हो, लेकिन जमीन पर मानकों की खुलेआम हत्या की जा रही है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों का गुस्सा अब उबाल पर है।

जांच के घेरे में गंभीर अनियमितताएं

मजदूरों का हक छीना, मशीनों का राज

शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि पंचायत स्तर के कार्यों में स्थानीय मजदूरों को रोजगार दिया जाए, लेकिन यहां नियम ताक पर रखकर फ्यूरी मशीन का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। सवाल साफ है—

जब मशीनें ही काम करेंगी, तो गरीब मजदूरों को रोजगार कहां से मिलेगा?

घटिया सामग्री से सड़क की नींव कमजोर

रेत की जगह घटिया डस्ट का इस्तेमाल

मुरूम की जगह साधारण मिट्टी से बेस तैयार

बिना सही खुदाई और समतलीकरण के ऊपर से निर्माण

यह सब मिलकर बता रहा है कि सड़क चलने के लिए नहीं, सिर्फ भुगतान निकालने के लिए बनाई जा रही है।

रेत की जगह डस्ट का किया जा रहा है उपयोग

नियमों की अनदेखी कर मजदूरों की जगह फ्यूरी मशीनों से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।”

तकनीकी मानकों की खुली अनदेखी

सड़क निर्माण से पहले आवश्यक खुदाई, लेवलिंग और बेस प्रिपरेशन नहीं किया गया। बिना मजबूत नींव के बनाई जा रही यह सड़क पहली बारिश में ही जवाब दे सकती है।

सबसे बड़ा खुलासा: “निगरानी करने वाला ही ठेकेदार!”

मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि ग्राम पंचायत फुनगा में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक राम रतन चौधरी, जिन्हें सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, खुद ही इस सड़क निर्माण के ठेकेदार बने हुए हैं।

यानी जो जांच करेगा, वही आरोपी!

यही है असली हितों का टकराव, और यही कारण है कि घटिया काम पर कोई सवाल नहीं उठा रहा।

 ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

ग्रामीणों का साफ कहना है कि यह सड़क स्कूल जाने वाले बच्चों और आम जनता का मुख्य मार्ग है। अगर इसी तरह घटिया सामग्री से काम चलता रहा तो 15 लाख रुपये की यह सड़क पहली बारिश में ही बह जाएगी।

ग्रामीणों की तीन टूक मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जिला पंचायत CEO से मांग की है कि—

निर्माण कार्य तत्काल रोका जाए

सामग्री की गुणवत्ता का लैब टेस्ट कराया जाए

पद का दुरुपयोग करने वाले जिम्मेदार कर्मचारी पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई हो

शासन–प्रशासन के लिए सीधा संदेश

“अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की साख का सवाल बन जाएगा।”

अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन नींद से जागता है या फिर यह सड़क भी भ्रष्टाचार की फाइलों में दफन हो जाएगी।

जांच नहीं तो आंदोलन तय!

इस खबर के संबंध में जब हमने प्रभारी सचिव व वर्तमान रोजगार सहायक राम रतन से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा जिससे साफ जाहिर होता है कि निर्माण कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 

वही निर्माण कार्य की जांच के लिए नियुक्त इंजीनियर रितु शर्मा को भी संबंधित खबर के संबंध में फोन कॉल किया गया लेकिन उन्होंने भी इसका उचित जवाब नहीं दिया। अब देखना यह होगा कि कार्य के मूल्यांकन में क्या इंजीनियर सही तरीके से मूल्यांकन करती हैं या फिर कमीशन के फेर में अधिक से अधिक राशि चहेते रोजगार सहायक को भुगतान करने के लिए राजी हो जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग