युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
अनूपपुर।
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय एक बार फिर आग की लपटों में घिरा है, क्योंकि यहाँ का प्राचार्य अब कॉलेज का मुखिया नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का अजगर बन चुका है—जो हर हफ्ते एक नया घोटाला निगल जाता है।
नवीनतम खुलासा इतना गंभीर है कि पूरी शिक्षा व्यवस्था को हिलाकर रख देता है।
कॉलेज परिसर में लगे वर्षों पुराने पेड़ों की अवैध कटाई कर उनकी लकड़ी को बेचने का मामला सामने आया है। पेड़ जो कॉलेज की पहचान और परिसरों की साँसें थे, आज भ्रष्टाचार की भूख का शिकार बन चुके हैं।
छात्रों और स्थानीय लोगों ने प्राचार्य को “हरियाली का हत्यारा”, “घोटालों का दानव” और “लकड़ी माफिया का मुखिया” कहना शुरू कर दिया है, क्योंकि जिस पद को ईमानदारी का प्रतीक होना चाहिए, उसी ने प्रकृति की जड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी।
भ्रष्टाचार का जंगल और उसमें बैठा अजगर
सूत्रों के अनुसार, पेड़ कटाई कोई अकेला कृत्य नहीं है। यह कॉलेज में चल रहे लगातार घोटालों की श्रृंखला का एक और काला अध्याय है।
इतिहास उठाकर देखें तो प्राचार्य का रिकॉर्ड इस प्रकार है—
सिर्फ 1 महीने में दो बार पुताई घोटाला
गेट घोटाला ACP शीट वर्क जिसमें लाखों का हेरफेर
वाटरप्रूफिंग घोटाला — काम अधूरा, पैसा पूरा
गाय काउच घोटाला
बगिया और मेंटेनेंस में फर्जी बिल
NAAC के नाम पर लाखों का बंदरबाँट
अब पेड़ कटाई और लकड़ी बिक्री का मामला जुड़ते ही प्राचार्य का भ्रष्टाचार एक विकराल अजगर की तरह दिखाई दे रहा है—
जो कॉलेज के संसाधनों, नैतिकता और हरियाली को चुपचाप निगलता जा रहा है।
पेड़ कटाई: सिर्फ पेड़ नहीं, भविष्य काटा गया
पेड़ न सिर्फ कॉलेज की शोभा होते हैं, बल्कि छात्रों की सीखने की जगहों को शांत, सुरक्षित और प्राकृतिक बनाते हैं।
लेकिन जब इन्हें ही बिना अनुमति काटकर लकड़ी बाजार में बेचा जा रहा हो, तो यह सिर्फ घोटाला नहीं—भविष्य की हत्या है।
छात्रों का कहना है—
“ये प्राचार्य नहीं, तूफ़ान है। जहाँ जाता है, वहाँ भ्रष्टाचार छोड़ जाता है।”
जनता, छात्र और कर्मचारी सब आक्रोश में
कॉलेज के भीतर खूब चर्चा है कि इतना बड़ा पेड़ कटान बिना प्राचार्य की मर्जी के संभव ही नहीं।
लोगों की मांग है कि—
पूरे मामले की उच्च-स्तरीय जांच हो,
पेड़ कटान के लिए अनुमति पत्र की जांच हो,
और इस ‘अजगर प्राचार्य’ को तत्काल निलंबित किया जाए।
छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं
हुई, तो कॉलेज का नाम नहीं—पूरा ज़िला आंदोलन की आग में झुलसेगा।
“हरियाली की सांसें चुरा ले गया,
भ्रष्टाचार का दानव फिर जाग गया,
तुलसी कॉलेज का प्राचार्य अब अजगर बनकर,
पेड़ों का पूरा जंगल निगल गया।”
Comments
Post a Comment