युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
जिला क्रीड़ा अधिकारी शेख खलील कुरेशी पर गंभीर सवाल
अनूपपुर।
अगर क्रीड़ा अधिकारी हो तो अनूपपुर जिले जैसा! यहाँ खेलों का संचालन नियमों से नहीं, बल्कि मनमर्जी से होता दिख रहा है। मामला अनूपपुर जिले के जिला क्रीड़ा अधिकारी कहे जाने वाले शेख खलील कुरेशी का है, जो रिकॉर्ड में आदिवासी विभाग से जुड़े हैं, लेकिन ऑफ रिकॉर्ड शिक्षा विभाग के कार्यों को भी पूरी निर्भीकता के साथ संभालते नज़र आते हैं।
शेख खलील कुरेशी स्वयं को सेपक टेकरा राष्ट्रीय प्रतियोगिता का मुखिया बताते हैं, लेकिन सवाल यह है कि जब जिला प्रशासन और कलेक्टर महोदय के निर्देश पर जिले में संसद कप, जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताएँ आयोजित हो रही हों, तब जिम्मेदार जिला क्रीड़ा अधिकारी जोधपुर (राजस्थान) में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कैसे व्यस्त हो सकते हैं?
संसद कप में अव्यवस्थाओं का अंबार
ताज़ा मामला अनूपपुर में आयोजित संसद कप का है, जहाँ तुलसी महाविद्यालय परिसर में चल रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में व्यवस्थाओं की पोल खुलकर सामने आ गई।
खिलाड़ियों के लिए न समुचित व्यवस्था,
न मैदान की देखरेख,
न खेल सामग्री का उचित प्रबंधन —
और जिम्मेदार अधिकारी नदारद!
विकासखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं की स्थिति भी इससे अलग नहीं रही। हर स्तर पर अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला, लेकिन प्रभारी महोदय को इसकी कोई चिंता नहीं।
लाखों की वसूली और आमंत्रणों पर सवाल
जिले में चर्चा आम है कि —
विभागीय आयोजनों में लाखों की वसूली,
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं (जैसे अमरकंटक आयोजन) में मनपसंद आमंत्रण,
साइकिल रैली,
एकलव्य विद्यालयों में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिताएँ,
और अन्य विभागीय खेल आयोजन
सब कुछ एक ही व्यक्ति की मर्जी से संचालित हो रहा है।
अनूपपुर — जहाँ सब कुछ चलता है, बस पता न लगे
जिले की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि अनूपपुर इतना “अच्छा” जिला बन चुका है, जहाँ कुछ भी किया जाए —
बस बात बाहर न जाए।
यही कारण है कि जिला क्रीड़ा अधिकारी शेख खलील कुरेशी बिना किसी डर और जवाबदेही के वही करते हैं, जो उनका मन करता है।
अब सवाल प्रशासन से
अब बड़ा सवाल यह है कि —
जिला प्रशासन कब संज्ञान लेगा?
खेलों के नाम पर हो रही मनमानी पर कौन लगाएगा लगाम?क्या खिलाड़ियों का भविष्य यूँ ही अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता रहेगा?
अनूपपुर के खेल प्रेमी, खिलाड़ी और अभिभावक जवाब चाहते हैं, कार्रवाई चाहते हैं — सिर्फ तमाशा नहीं।
Comments
Post a Comment