📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

लाड़ली लक्ष्मी पार्क बना ‘नशे और गंदगी का अड्डा’, बच्चों की जगह शराबियों का कब्जा!

 

अनूपपुर/जिले के हृदय स्थल पर स्थित लाड़ली लक्ष्मी पार्क आज विकास नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और शर्मनाक अव्यवस्थाओं की जीती-जागती मिसाल बन चुका है। जिस पार्क को बच्चों की हंसी और परिवारों की सैर के लिए बनाया गया था, वहां आज गांजा, शराब, सिगरेट और गुटखा खुलेआम बिखरा पड़ा है।

पार्क या नशाखोरी का अड्डा?

पार्क परिसर में गोगो का पैकेट (गांजा पीने के लिए), देसी दारू और अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें, सिगरेट के पैकेट, जली हुई सिगरेट, जला हुआ माचिस, और गुटखा-पान मसाला साफ-साफ बताते हैं कि यहां रात नहीं, दिन में भी नशे का खेल चल रहा है। सवाल यह है कि नगर पालिका और प्रशासन की नजरें आखिर कहां हैं?

बच्चों की सुरक्षा से खुला खिलवाड़

बच्चों के लिए लगे झूले टूटे पड़े हैं, बैठने की कुर्सियां जर्जर, और चारों ओर सूखा-गीला कचरा फैला हुआ है। कचरा दानियां खुद कचरे का ढेर बन चुकी हैं। यह हालात किसी बड़े हादसे को न्योता नहीं तो और क्या है?

‘I Love Anuppur’ भी टूटा हुआ

शहर की पहचान का प्रतीक “I Love Anuppur” आज खुद टूटी-फूटी लाइटों और जर्जर ढांचे के साथ प्रशासन की असफलता का पोस्टर बन गया है। जो चीज़ शहर की शान होनी चाहिए, वही आज शर्म का कारण बन चुकी है।

 न सुरक्षा, न सफाई, न जवाबदेही

न सुरक्षा गार्ड

न सीसीटीवी निगरानी

न नियमित सफाई

न मरम्मत कार्य

शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे महिलाएं और परिवार पार्क में कदम रखने से डरने लगे हैं।

प्रशासन से तीखे सवाल

क्या लाड़ली लक्ष्मी पार्क को जानबूझकर नशेड़ियों के हवाले छोड़ दिया गया है?

किसी हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा क्या?

क्या यह सब कुछ ऊपर तक मिलीभगत से चल रहा है?

जनहित में सीधी मांग

पार्क में तत्काल 24×7 सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी लगाए जाएं।

नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई और रोज़ाना पुलिस पेट्रोलिंग।

टूटे झूले, कुर्सियां, लाइट तुरंत बदली जाएं।

दैनिक सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन।

“I Love Anuppur” का पूरा सौंदर्यीकरण।

अनूपपुर के जिम्मेदार अफसरों के लिए यह खबर चेतावनी है।

अगर अब भी आंखें बंद रहीं, तो यह पार्क बच्चों के लिए नहीं, नशे और अपराध का स्थायी ठिकाना बन जाएगा।

अब सवाल सिर्फ अव्यवस्था का नहीं, प्रशासन की नीयत और जवाबदेही का है।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग