📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

मत्स्य विभाग की मनमानी से किसान परेशान, इनपुट भुगतान रोके जाने का आरोप

 जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने रखी पीड़ा

अनूपपुर/मत्स्य विभाग की लापरवाही और कथित मनमानी से एक किसान को वर्षों से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम रक्सा निवासी मोहन सिंह पिता स्वर्गीय रतन सिंह ने आरोप लगाया है कि मत्स्य विभाग द्वारा स्वयं की भूमि पर कराए गए तालाब निर्माण के बाद इनपुट की राशि का भुगतान आज तक नहीं किया गया है।

पीड़ित किसान मोहन सिंह ने बताया कि तालाब निर्माण कार्य का भुगतान विभाग द्वारा दो वर्ष की देरी के बाद तो कर दिया गया, लेकिन इनपुट मद की राशि अब तक लंबित है। हैरानी की बात यह है कि इनपुट भुगतान के लिए आवश्यक GST बिल सहित सभी दस्तावेज विभाग में पहले ही जमा कर दिए गए हैं, इसके बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा।

मोहन सिंह का कहना है कि वे लगातार विभाग के चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने अधिकारी, इंजीनियर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर से भी संपर्क किया, लेकिन हर स्तर पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी। किसान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मत्स्य विभाग के सहायक वर्ग-3 अधिकारी आयुष श्रीवास्तव द्वारा जानबूझकर उनकी इनपुट राशि का भुगतान रोका जा रहा है।

लगातार हो रही अनदेखी से परेशान होकर आज मंगलवार को किसान मोहन सिंह ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर महोदय के समक्ष अपनी पूरी बात रखी और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कलेक्टर से जल्द से जल्द इनपुट की लंबित राशि का भुगतान कराए जाने की मांग की है।

पीड़ित किसान का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो जाएगी। अब देखना यह है कि जनसुनवाई में रखे गए इस मामले पर प्रशासन कितनी गंभीरता दिखाता है और किसान को कब न्याय मिलता है।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग