📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

मनरेगा की खुली लूट! जमुडी–बैरीबांध में मशीनों का कहर, सरपंच–सचिव की मिलीभगत से “बंदरबांट” का खेल?

 

अनूपपुर/जमुडी–बैरीबांध।

ग्राम पंचायत जमुडी के अंतर्गत ग्राम बैरीबांध में चल रहा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नवीन तालाब निर्माण कार्य अब विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, मशीनराज और बंदरबांट का प्रतीक बनता जा रहा है। जिस योजना का उद्देश्य गरीब ग्रामीणों को रोजगार देना है, उसी योजना में मजदूरों को किनारे कर मशीनें दौड़ाई जा रही हैं—और पूरा सिस्टम मौन साधे बैठा है।

सूत्रों के अनुसार तालाब निर्माण की स्वीकृत राशि लगभग 13 लाख रुपये है, जबकि एस्टीमेट करीब 12 लाख रुपये का तैयार किया गया। नियम स्पष्ट हैं—मनरेगा में कार्य श्रम-प्रधान होंगे। इसके बावजूद जेसीबी जैसी भारी मशीनों के इस्तेमाल के आरोपों ने साफ कर दिया है कि यहां कागजों में रोजगार और जमीन पर मशीनों का खेल चल रहा है। मजदूरों के हाथ खाली हैं और मशीनें सरकारी पैसों से मिट्टी उड़ा रही हैं।

पूरा कार्य सरपंच तुलसिया बाई और सचिव नरेश पटेल के अधीन बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिल-बांटकर बंदरबांट की जा रही है—काम मशीनें करें, नाम मजदूरों का चढ़े और भुगतान का रास्ता अलग निकले। सवाल यह है कि मस्टर रोल में दर्ज मजदूर वास्तव में काम पर थे या नहीं? यदि थे तो मशीनें क्यों चलीं, और यदि नहीं थे तो राशि आखिर गई कहां?

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए नई-नई व्यवस्थाएं और सख्त कानून ला रही है, वहीं जमीनी स्तर पर उसी सरकार की योजनाओं को खुली चुनौती दी जा रही है। सरकार द्वारा VB-G RAM G बिल जैसे कदम इसलिए लाए गए, ताकि योजनाओं में पारदर्शिता आए और भ्रष्टाचार रुके। लेकिन जमुडी–बैरीबांध का यह मामला बताता है कि नीति दिल्ली में बनती है और लूट गांव में होती है। यह स्थिति न केवल चिंताजनक है, बल्कि पूरी व्यवस्था पर करारा तमाचा भी है।

मनरेगा दिशानिर्देशों में मशीनों का उपयोग अपवाद है, नियम नहीं। इसके बावजूद यदि मशीनें चली हैं, तो यह खुला नियम उल्लंघन है। इससे मजदूरों के रोजगार दिवस घटे, भुगतान और मापन में हेराफेरी की आशंका बढ़ी, और कार्य की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। सूचना पट, तकनीकी स्वीकृति (TS), कार्यादेश (WO), माप पुस्तिका (MB)—इन सबकी सच्चाई अब जांच की मांग कर रही है।

अब सवाल जनपद और जिला प्रशासन तक जाता है। क्या सीईओ ने कभी मौके पर जाकर हकीकत देखी? क्या निरीक्षण सिर्फ फाइलों में सिमटकर रह गया? अगर सब कुछ नियमों के मुताबिक था, तो मशीनें किसके आदेश से चलीं? और अगर नियम टूटे, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

ग्रामीणों में गुस्सा उबाल पर है। उनका कहना है कि यह केवल एक तालाब नहीं, बल्कि गरीबों के हक़ की संगठित लूट है। मनरेगा को कमाई का जरिया बना दिया गया है। अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह संदेश जाएगा कि कानून कागजों के लिए हैं और योजनाएं लूट के लिए।

ग्रामीणों की दो टूक मांग:

1. मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच हो।

2. मस्टर रोल, MB और भुगतान विवरण सार्वजनिक किए जाएं।

3. मशीनों के उपयोग की पुष्टि होने पर सरपंच–सचिव सहित सभी जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई और राशि की वसूली हो।

4. आगे का कार्य शत-प्रतिशत श्रम आधारित कराया जाए।

अब फैसला प्रशासन के हाथ में है—मनरेगा मजदूरों के लिए है या बंदरबांट के लिए? अगर जवाब कार्रवाई में नहीं मिला, तो यह मामला पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर देगा।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग