📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

तीन हाथियों के सामने वन विभाग की एक गाड़ी, दो सिपाही—अब कितनी तबाही बाकी?


 अनूपपुर/यह मामला अनूपपुर जिला के जैतहरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भगतबान हर्री का है, जहां शाम करीब 6:00 बजे जैतहरी की ओर से तीन जंगली हाथी गांव में घुसे—और अब तक गांव के भीतर ही मौजूद हैं। हालात यह हैं कि हाथी लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, कहीं घर तोड़े जा रहे हैं, तो कहीं बाउंड्री वॉल ढहाई जा रही है। गांव में डर, अफरा-तफरी और आक्रोश—तीनों चरम पर हैं।

हाथियों ने मटर, मूली और गेहूं की खड़ी फसलों को रौंद दिया है। जनपद सदस्य रामबती छबिलाल राठौर के खेतों में भारी नुकसान हुआ है, वहीं सोनू राठौर सहित कई किसानों की सालभर की मेहनत मिनटों में खत्म होती दिख रही है। ताजा घटनाक्रम में भगतबान निवासी पप्पू राठौर के घर की बाउंड्री वॉल तोड़ी जा चुकी है, और अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतने गंभीर हालात के बावजूद वन विभाग की ओर से हाथियों को नियंत्रित करने के लिए सिर्फ एक गाड़ी में दो पुलिसकर्मी भेजे गए। तीन जंगली हाथियों के सामने यह इंतजाम मजाक से कम नहीं लगता। न प्रशिक्षित हाथी रेस्क्यू टीम, न क्रैकर स्क्वॉड, न सर्चलाइट, न ड्रोन निगरानी—बस औपचारिकता निभाई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अभी भी गांव में घूम रहे हैं और हर घंटे नुकसान बढ़ रहा है। सवाल अब और भी गंभीर हो गया है—अब तक कितनी तबाही बाकी है? या फिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो जान-माल के नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों और किसानों की मांग है कि

तत्काल पूरी ताकत के साथ प्रशिक्षित हाथी रेस्क्यू/रिपल्सन टीम भेजी जाए,

गांव और खेतों की 24×7 निगरानी (ड्रोन, सर्चलाइट) की जाए,

प्रभावितों को तुरंत मुआवजा दिया जाए,

और भविष्य के लिए स्थायी समाधान लागू किया जाए।

गांव आज सवाल पूछ रहा है—क्या प्रशासन जागेगा, या फिर तबाही का आंकड़ा बढ़ने का इंतजार करेगा?

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग