📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

गणतंत्र दिवस पर आंगनबाड़ी में देशभक्ति का उत्सव, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान

 

अनूपपुर/कोतमा 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पंचायती राज संगठन की जिला अध्यक्ष संध्या वर्मा ने कोतमा वार्ड क्रमांक 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे वातावरण में देशभक्ति और उत्साह का संचार देखने को मिला।

ध्वजारोहण के पश्चात संध्या वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित नन्हे-मुन्ने बच्चों को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें छोटे-छोटे पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उल्लास देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संध्या वर्मा ने कहा कि भारत को 15 अगस्त 1947 को आज़ादी अवश्य मिली, लेकिन एक सशक्त, लोकतांत्रिक और संप्रभु राष्ट्र के रूप में पहचान हमें 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ मिली। संविधान ही हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और समानता की नींव है।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता प्रिया पटेल एवं सहायिका को उनके सराहनीय कार्यों के लिए शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। संध्या वर्मा ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान संध्या वर्मा ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनके साथ खुशियां साझा कीं तथा उपस्थित माता-बहनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी हर समस्या को गंभीरता से लेकर संबंधित स्तर पर समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों बल्कि पूरे वार्ड में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सरोकार और एकजुटता का संदेश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग