📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

बरबसपुर पुलिस कॉलोनी विवाद की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 3 दिन में रिपोर्ट

 कलेक्टर बोले – दोषी कोई भी हो, नियमों के तहत होगी सख्त कार्रवाई

अनूपपुर/मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत क्षेत्र वितरण केन्द्र अनूपपुर (ग्रामीण) अंतर्गत पुलिस कॉलोनी बरबसपुर में विद्युत मीटर विच्छेदन की कार्यवाही के दौरान उत्पन्न विवाद के संबंध में प्राप्त प्रतिवेदन पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश पुलिस अधिनियम 1961 की धारा-4 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है।

कार्यपालन अभियंता द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार 7 फरवरी 2026 को लगभग 01:45 बजे आउटसोर्स कर्मचारी श्री गोपाल रजक एवं मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रशिक्षु श्री ज्ञानेन्द्र मराबी, कनिष्ठ अभियंता अनूपपुर (ग्रामीण) के निर्देशानुसार उपभोक्ता श्री मोहन सिंह मरावी के घरेलू विद्युत कनेक्शन (सर्विस क्रमांक-1326018662) पर स्थापित स्मार्ट मीटर क्रमांक EZ 0728147 को स्थायी रूप से विच्छेदित करने हेतु पुलिस कॉलोनी बरबसपुर, ब्लॉक तमसा कॉलोनी बी-7 पहुंचे थे। मीटर बॉक्स खोलकर एमसीबी गिराने एवं मीटर निकालने की कार्यवाही के दौरान वहां निवासरत पुलिस आरक्षक श्री संदीप सिंह द्वारा कर्मचारियों से पूछताछ की गई।

प्रतिवेदन में उल्लेखित है कि कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ता के आवेदन के आधार पर कार्यवाही किए जाने की जानकारी देने के उपरांत विवाद की स्थिति निर्मित हुई, जिसमें कथित रूप से बहस, गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना हुई। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि पुलिस अधीक्षक को घटना के संबंध में एकतरफा जानकारी दी गई, जिसके परिणामस्वरूप विद्युत कर्मचारियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई। विभाग द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि 9 फरवरी 2026 को की गई जांच के दौरान कॉलोनी के 10 ब्लॉकों के 120 क्वार्टरों में से 32 में बिना वैध विद्युत कनेक्शन के अवैध उपयोग पाया गया।

उक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट, अनूपपुर को अधिकृत किया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया है कि वे संपूर्ण घटना, संबंधित पक्षों के बयान, पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही तथा विद्युत विभाग की रिपोर्ट का परीक्षण कर तीन दिवस के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यों पर आधारित होगी तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग