📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

अनूपपुर भाजपा का स्वर्णिम अध्याय: 9 वर्षों तक मंडल अध्यक्ष रहे शिवरतन वर्मा ने रचा संगठनात्मक इतिहास

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के अनूपपुर नगर मंडल में शिवरतन वर्मा का मंडल अध्यक्ष के रूप में 9 वर्ष से अधिक का कार्यकाल संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और उपलब्धियों भरा माना जा रहा है। सामान्यतः मंडल अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का निर्धारित होता है, किंतु अपने कुशल नेतृत्व, कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ और चुनावी रणनीति की दूरदर्शिता के कारण वे लंबे समय तक इस दायित्व का सफल निर्वहन करते रहे।

अपने कार्यकाल के दौरान शिवरतन वर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया। जिन क्षेत्रों में पहले पार्टी की स्थिति कमजोर मानी जाती थी, वहां सक्रिय कार्यकर्ता तैयार कर संगठन को नई दिशा दी गई। उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और नियमित मार्गदर्शन के माध्यम से एक मजबूत टीम खड़ी की। यही कारण रहा कि मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिली और चुनावों में पार्टी को लाभ भी प्राप्त हुआ।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में उत्साह और समर्पण की भावना बढ़ी। उनकी कार्यशैली में समन्वय, अनुशासन और सभी को साथ लेकर चलने की विशेषता रही, जिससे संगठन में एकजुटता बनी रही। मंडल अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी नए नेतृत्व को संगठनात्मक विषयों में उनके अनुभव का लाभ मिलता रहा।

ज्ञात हो कि शिवरतन वर्मा पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं, जिससे उन्हें संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ।

वर्तमान में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी बृजेश चतुर्वेदी को सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नए नेतृत्व को क्षेत्र की परिस्थितियों और संगठनात्मक मजबूती के लिए वरिष्ठों के मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी।

शिवरतन वर्मा के सफल एवं लंबे कार्यकाल पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनके मित्र पत्रकार भूपेंद्र पटेल ने भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं, वहीं मंडल महामंत्री राजेंद्र पटेल ने भी उनके कार्यकाल को प्रेरणादायक बताते हुए बधाई प्रेषित की है।


Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग