युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
पटरी भराव और स्ट्रीट लाइट की मांग 3 साल से लंबित — ओवरलोड वाहनों से जर्जर सड़क बनी हादसों का अड्डा, 500 मौतों का आरोप
अनूपपुर/रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट क्षेत्र में एसईसीएल प्रबंधन की कथित लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। रामपुर से सदा तिराहा तक खराब सड़क और पटरी भराव न होने के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में खांडा निवासी एवं उपसरपंच जीवन राठौर के भाई राजू राठौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बिलासपुर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि मेगा प्रोजेक्ट से निकलने वाले ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क किनारे पटरी का भराव नहीं होने और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से यह मार्ग हादसों का हॉटस्पॉट बन गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में कई बार ज्ञापन और लिखित आवेदन देने के बावजूद एसईसीएल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीणों ने बताया कि रामपुर से आंचल वाटिका तक पटरी भराव और सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग को लेकर सवेरिया मैनेजर को आवेदन दिया गया था, लेकिन प्रबंधन ने साफ तौर पर यह कहकर जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया कि यह उनके दायरे में नहीं आता।
लगातार हो रहे हादसों और आज हुई मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव थाने में रखकर चक्का जाम कर दिया और एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क सुधार, पटरी भराव और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन की होगी।
Comments
Post a Comment