📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

रजिस्टर रोता रहा, बैंक हंसता रहा — डॉ. अनील कुमार सक्सेना के नेतृत्व में ‘कट मनी यूनिवर्सिटी’ का नया मॉडल!

12 दिन की हाजिरी का पोस्टमार्टम, 21 दिन की सैलरी का महाप्रसाद — अतिथि विद्वानों के वेतन में ‘परसेंटेज दरबार’ की गूंज

अनूपपुर। जिले का अग्रणी शासकीय तुलसी महाविद्यालय इन दिनों शिक्षा से ज्यादा “आर्थिक प्रबंधन की अजगरी शैली” को लेकर चर्चा में है। कैंपस में चल रही चर्चाओं के मुताबिक जब से प्राचार्य डॉ. अनील कुमार सक्सेना को अग्रणी महाविद्यालय का प्रभार मिला है, तब से विकास, जनभागीदारी, बिल भुगतान और अब वेतन आहरण तक की राशि करोड़ों में “अजगर की तरह डकार जाने” के आरोपों ने माहौल को गर्म कर रखा है। तंज यह भी है कि बड़े खेलों के बाद अब व्यवस्था “चिंदी स्तर” की कथित वसूली तक सिमट आई है, ताकि नीचे तक प्रतिशत की परंपरा कायम रहे।

सबसे ताजा मामला अतिथि विद्वानों के वेतन भुगतान से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसने पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार फरवरी माह में 21 कार्यदिवस के आधार पर लगभग 10 अतिथि विद्वानों को कुल 3 लाख 88 हजार रुपये का भुगतान किया गया। इनमें एक अतिथि विद्वान डॉ. प्रीति साकेत की उपस्थिति मात्र 12 दिवस दर्ज बताई गई, लेकिन उनके बैंक खाते में पूरे 21 दिनों का वेतन पहुंच गया। प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय अनूपपुर के वाउचर दिनांक 4 मार्च 2025, चेक नंबर 0460400 20497 के माध्यम से 42 हजार रुपये का भुगतान किया जाना दस्तावेजों में दर्ज बताया जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर यह सवाल उठ रहा है कि रजिस्टर में उपस्थिति कम और खाते में भुगतान पूरा कैसे हुआ? चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि कागजों में कम उपस्थिति दिखाकर बाद में मिलीभगत से पूरा वेतन जारी किया जाता है और प्रतिशत का खेल चलता है। यदि ऐसा है तो यह केवल वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि पूरी शैक्षणिक व्यवस्था पर धब्बा है।

तुलसी महाविद्यालय, जिसके मार्गदर्शन में कोतमा, बिजुरी, राजनगर, वेंकटनगर, पुष्पराजगढ़ और जैतहरी जैसे महाविद्यालयों का संचालन होता है, वहां इस तरह की कार्यप्रणाली कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। शिक्षा के मंदिर में यह नया “कट मनी मॉडल” प्रशासनिक पारदर्शिता पर सीधा प्रहार माना जा रहा है।

तुलसी महाविद्यालय, जिसके मार्गदर्शन में कोतमा, बिजुरी, राजनगर, वेंकटनगर, पुष्पराजगढ़ और जैतहरी जैसे महाविद्यालयों का संचालन होता है, वहां इस तरह की कार्यप्रणाली कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। शिक्षा के मंदिर में यह नया “कट मनी मॉडल” प्रशासनिक पारदर्शिता पर सीधा प्रहार माना जा रहा है।

इधर बिजुरी महाविद्यालय अपनी “कुंभकरणीय अकादमिक परंपरा” को लेकर पहले ही सुर्खियों में आ चुका है, जहां अतिथि विद्वान ज्ञान से ज्यादा निद्रा साधना करते नजर आए। अब वहां की फाइलें, रजिस्टर और वेतन आहरण की परतें खुलने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार—कुछ ही दिनों में बिजुरी कॉलेज का एक वीडियो भी सामने आएगा… जिसे देखकर कई कुर्सियों की नींद उड़ना तय माना जा रहा है। अब निगाहें अतिरिक्त संचालक की कुर्सी पर टिक गई हैं—देखना यह है कि यह मामला भी फाइलों की सैर कर ठंडे बस्ते में जाता है या फिर कार्रवाई की कलम सच में चलती है। फिलहाल दफ्तरों के गलियारों में सन्नाटा है, हस्ताक्षरों की स्याही सूखने लगी है और जिनके रजिस्टर अब तक निश्चिंत थे, वे अपने-अपने पन्ने गिन रहे हैं। अगली कड़ी में कौन बेनकाब होगा और किसकी प्रशासनिक ‘निद्रा’ टूटेगी—यह आने वाला समय तय करेगा।

अतिरिक्त संचालक का पक्ष

इस पूरे मामले में क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक (उच्च शिक्षा) से दूरभाष पर चर्चा कर उनका आधिकारिक पक्ष लिया गया। वेतन भुगतान में कथित अनियमितता से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी तक उनके कार्यालय में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लिखित शिकायत उपलब्ध कराई जाती है तो मामले की जांच कराई जाएगी, तथ्य सही पाए जाने पर राशि की वसूली के साथ-साथ अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

वहीं बिजुरी महाविद्यालय में अतिथि विद्वानों के सोते हुए पाए जाने के प्रकरण पर अतिरिक्त संचालक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पिछले कुछ दिनों से विभागीय व्यस्तता के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी है, लेकिन होली के बाद संबंधित अतिथि विद्वानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस प्रकार दोनों मामलों में विभागीय स्तर पर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग