📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

फर्जी मुकदमों पर भड़का सर्व समाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

निष्पक्ष जांच की मांग तेज, ब्राह्मण-पटेल विवाद ने पकड़ी गर्मी

कोतवाली प्रभारी के ऊपर पटेल समाज ने लगाया गंभीर आरोप

अनूपपुर/क्षेत्र में इस समय माहौल गरमा गया है पटेल समाज के युवकों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आक्रोशित समाजजनों ने आरोप लगाया कि निर्दोष युवकों को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, जिसे वे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ज्ञापन में साफ तौर पर मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो। समाज के नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। आपको बता दें कि इस पूरे विवाद की शुरुआत बीते दिनों हुए मारपीट का है जहां पर होटल संचालिका एक महिला के साथ ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की गई थी और बीच सड़क पर उसे घसीटा गया था जिसके विरोध में पटेल समाज के लोगों द्वारा थाने में पहुंचकर कार्यवाही की मांग की थी तत्पश्चात सोशल मीडिया में एक दूसरे के खिलाफ पोस्टर वॉर शुरू हुआ और ब्राह्मण समाज के लोगों के द्वारा फर्जी पोस्ट को लेकर ज्ञापन सौंपा गया और पटेल समाज के कुछ लोगों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसके बाद से दोनों ही समझ में जमकर तनातनी देखने को मिल रही है।

इस पूरे घटनाक्रम ने अब सामाजिक तनाव का रूप ले लिया है। ब्राह्मण और पटेल समाज के बीच विवाद गहराता जा रहा है, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। बढ़ते तनाव को देखते हुए क्षेत्र में चर्चा और हलचल तेज हो गई है। वहीं फर्जी मुकदमे को लेकर अनूपपुर कोतवाली प्रभारी अरविंद जैन पर एक तरफा कार्यवाही करने का आरोप भी लगाया गया है सर्व समाज के युवकों में कोतवाली प्रभारी को हटाए जाने और मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की है।

प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मामले में जांच का भरोसा दिलाया है और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह या माहौल बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर सख्त नजर रखने की बात कही गई है। चर्चा के दौरान सर्व समाज के नेता युवा नेता पटेल समाज के दर्जनों युवकों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुलिस प्रशासन पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करें और हमारे समाज के युवकों को न्याय मिल सके यही हम चाहते हैं यदि समय पर इस पूरे मामले में कार्यवाही नहीं होती है तो यह आंदोलन और विरोध और भी उग्र रूप धारण कर सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग