📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

सरपंच-सचिव ने मिलकर बेच दिया ग्राम पंचायत परसवार

पंचायत में जीते हैं तो जेब तो भरेंगे सरपंच प्रतिनिधि

कमीशन में चल रहा करोड़ों का निर्माण कार्य 

अनूपपुर/जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत परसवार में इन दिनों विकास की गाथा अपने चरम पर है। गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ने के नाम पर सीसी सड़क निर्माण और ग्रेवल सड़क निर्माण के साथ पुल निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है इतना ही नहीं इस निर्माण कार्य को गति देने के लिए पंचायत के सरपंच और सचिव ने पूरा का पूरा काम पंचायत के ही एक ठेकेदार को सौंप दिया है। जिसमें पंचायत कर्मी के साथ-साथ ठेकेदार अपने स्वयं का जेब भरने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ भिड़ा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत परसवार के वार्ड क्रमांक 1 में सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है जानकारी के अनुसार उक्त सड़क की लंबाई लगभग 400 मी. जिसकी कीमत लगभग 14 लाख से ऊपर की बताई जा रही है लेकिन इस निर्माण कार्य में पंचायत कर्मी अपने आप को पाक साफ बताने की कोशिश कर रहे हैं और यह पूरा का पूरा काम स्थानीय एक व्यक्ति को सौंप दिया गया है जो अपने ठेकेदारी के दम पर यह निर्माण कार्य करा रहा है। कुछ स्थानीय लोगों ने नाम ना छापने की शर्त में बताया कि निर्माण कार्य में कई तरह की गड़बड़ियां देखने को मिल रही है पहले तो निर्माण  कार्य की गुणवत्ता इतनी निम्न स्तर की है कि सड़क बनते ही टूटने लगी है और उसके बेस में इतना घटिया मटेरियल डाला जा रहा है कि उसे पैरों से ही उखाड़ जा सकता है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि वहां पर चोरी का रेत और चोरी का मुरूम डालकर सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है वहीं स्टीमेट के आधार पर सड़क का बेस भी काम देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि पंचायत में पूर्ण रूप से दखल देने वाले व्यक्ति ठेकेदार रामकुलमजन पटेल के द्वारा यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वही इस पूरे निर्माण कार्य में सरपंच पति और सचिव अमित पटेल की पूरी भूमिका देखने को मिल रही है।

वही सीसी सड़क निर्माण कार्य में मजदूर कम और मशीन ज्यादा दिखाई दे रहा है जहां मजदूरों से काम कराया जाना था वहां फ्लोरी मशीन का इस्तेमाल करके जल्द से जल्द काम निपटाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे सब जाहिर होता है कि निश्चित तौर पर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार करने की जुगत किया जा रहा है। 

अकड़ कर बात करता है पंचायत सेक्रेटरी

पंचायत के कुछ व्यक्तियों ने बताया कि जब हमारे द्वारा निर्माण कार्य को लेकर जानकारी मांगी जाती है या पंचायत संबंधित कोई भी चर्चा पंचायत के सचिव अमित पटेल से की जाती है तो वह हमेशा अकड़ कर बात करते हैं कभी भी जानकारी सही तरीके से नहीं देते हैं वहीं कुछ लोगों ने बताया कि उनके बोल हमेशा बिगड़े रहते हैं उनकी भाषा शैली एकदम निम्न स्तर की होती है। बताया जा रहा है कि वह हमेशा विशाल लाल से अपनी पहुंचे और पकड़ को लेकर लोगों को डराते धमकाते रहते हैं जिसके चलते पंचायत में लगातार भ्रष्टाचार भी हो रहा है और लोग उस पर किसी प्रकार की उंगली भी नहीं उठा पा रहे हैं। 

भ्रष्टाचार का गढ़ बनता जा रहा ग्राम पंचायत परसवार

बीते पंचवर्षीय चुनाव से जब से संतोषी बाई कोल सरपंच बनी है तब से सरपंच पति अशोक कोल के द्वारा लगातार कुछ व्यक्तियों के साथ मिलकर पंचायत में विकास के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य से लेकर फर्जी बिल भुगतान और मशीनरी सुधार के नाम पर भी फर्जी बिलिंग किया गया है। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्राम पंचायत परसवार भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है जहां पर कुछ तथा कथित लोगों के इशारे पर ही पंचायत का कार्य चल रहा है और बाकी लोगों को नजर अंदाज किया जा रहा है।

मजदूरी भुगतान पर हुई है गड़बड़ी

पंचायत के कुछ पदाधिकारी ने बताया की बीते कुछ महत्वपूर्ण मजदूरी भुगतान में जमकर गड़बड़ी हुई है ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और कुछ ठेकेदार मिलकर दूसरे पंचायत के मजदूरों के नाम पर राशि निकाल कर बंदरबांट किए हैं। वही जब इस पूरे मामले को लेकर बात बिगड़ती हुई दिखाई दी तो पूरे मामले को दबाने और छुपाने का प्रयास किया गया है। आपको बता दें कि बीते तीन वर्ष में ग्राम पंचायत परसवार में करोड़ों रुपए विकास के नाम पर खर्च किए गए हैं लेकिन किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता कहीं भी नजर नहीं आती कोई भी निर्माण कार्य उठा कर देखेंगे तो उसमें कहीं ना कहीं कमी देखने को मिल जाएगी।


इनका कहना है

निर्माण कार्य में अगर गड़बड़ी हो रही है तो जांच कराई जाएगी हम बेस निर्माण और रेत का टीपी चेक करवाएंगे यदि कमी पाई जाएगी तो कार्यवाही कराई जाएगी। 

राजीव सिंह, अध्यक्ष 

जनपद पंचायत जैतहरी


इनका कहना है 

यदि पंचायत का निर्माण कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है तो यह गलत है मैं दो दिन के अवकाश में था अभी लौटकर आया हूं संबंधित निर्माण कार्य को जाकर मैं स्वयं ही अवलोकन करूंगा और यदि कमियां पाई जाएगी तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सीपी रैकवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी 

जनपद पंचायत जैतहरी

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग