📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

कोई भी पात्र विद्यार्थी उच्च शिक्षा से न रहे वंचित, 31 जुलाई तक प्रवेश लेने की प्राचार्य ने किया अपील

अनूपपुर/प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। महाविद्यालय ने जिले के समस्त 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे 31 जुलाई तक महाविद्यालय में प्रवेश लेकर अपनी उच्च शिक्षा की यात्रा प्रारंभ करें।

महाविद्यालय का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी पात्र विद्यार्थी केवल जानकारी के अभाव, विलंब अथवा जागरूकता की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसी उद्देश्य से प्रवेश संबंधी जानकारी को जिले के प्रमुख समाचार-पत्रों, जिला जनसंपर्क कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों, महाविद्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा विभिन्न व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने यहाँ से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर प्रवेश लेने हेतु प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक युवा उच्च शिक्षा से जुड़ सकें।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सक्सेना ने कहा, उच्च शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के व्यक्तित्व, ज्ञान और भविष्य निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। हमारा प्रयास है कि जिले का कोई भी पात्र विद्यार्थी केवल सूचना के अभाव या विलंब के कारण प्रवेश से वंचित न रहे। सभी विद्यार्थी 31 जुलाई से पूर्व आवश्यक दस्तावेजों सहित महाविद्यालय पहुँचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें तथा अभिभावक, शिक्षक एवं समाज के सभी जागरूक नागरिक भी इस अभियान में सहभागी बनकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने में सहयोग करें।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें तथा समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएँ।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग