📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद यादव का विधानसभा क्षेत्र कोतमा में एक दिवसीय व्यापक प्रवास कार्यक्रम, जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा ने जारी किया कार्यक्रम

अनूपपुर।भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अनूपपुर (म.प्र.) के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार, जिला अध्यक्ष माननीय प्रेमचंद यादव आगामी रविवार, 06 सितंबर 2026 को विधानसभा क्रमांक 86 कोतमा क्षेत्र का एक दिवसीय गहन प्रवास करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के पांच प्रमुख मंडलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं पिछड़ा वर्ग समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और उसे सुव्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित करने का दायित्व जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा ने बखूबी निभाया है। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए वर्मा जी ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहने तथा जिला अध्यक्ष के स्वागत-सत्कार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिवरतन वर्मा की संगठनात्मक कार्यशैली और सक्रियता के चलते ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अनूपपुर में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद की यह मुहिम सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।

पूरे दिन का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

कोतमा ग्रामीण मंडल — दोपहर 1:00 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन एवं समीक्षा बैठक

बिजुरी मंडल — दोपहर 2:00 बजे संगठनात्मक बैठक

राजनगर नगर मंडल — दोपहर 3:00 बजे कार्यकर्ता संवाद

राजनगर ग्रामीण मंडल — शाम 4:00 बजे बैठक एवं मार्गदर्शन

कोतमा नगर मंडल — शाम 5:00 बजे समापन सत्र एवं समीक्षा

इन्हें भेजी गई कार्यक्रम की प्रतिलिपि:

जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा द्वारा पार्टी अनुशासन एवं संगठनात्मक प्रोटोकॉल के तहत इस प्रवास कार्यक्रम की जानकारी वरिष्ठ नेताओं को भी भेजी गई है, जिनमें शामिल हैं:

1. जिला अध्यक्ष भाजपा जिला-अनूपपुर, हीरा सिंह श्याम

2. संभाग प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, शहडोल संभाग, सुशील राय

3. जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला-अनूपपुर, ज्योति सोनी

4. जिला प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला-अनूपपुर, श्रवण पटेल


संगठन सूत्रों का कहना है कि जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा की सक्रिय पहल और सुनियोजित प्रबंधन के कारण इस प्रवास से क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी ऊंचा होगा। कोतमा विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों में इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, और स्थानीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित करने की तैयारियों में जुटे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग