📈 शेयर बाजार लाइव अपडेट

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Image
अनूपपुर से कोतमा तक हुआ भव्य स्वागत ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिया आशीर्वाद अनूपपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अतल व्यौहार के प्रथम अनूपपुर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत को लेकर जिलेभर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा जिला कार्यालय और फिर अनूपपुर से कोतमा तक निकली स्वागत रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला शामिल हुआ। जगह-जगह ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकला जुलूस अतल व्यौहार के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अनूपपुर भाजपा के जिला मंत्री राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला की अगुवाई में निकली रैली में  किरगी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परस्ते,पसान मंडल मंत्री विक्की सिंह,पूर्व य...

ग्राम पंचायत पिपरिया में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

अनूपपुर/जिले की ग्राम पंचायत पिपरिया में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह से सराबोर नजर आया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच दुक्खू कोल ने की। भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंत्री राजेंद्र पटेल तथा वार्ड क्रमांक 7 के पंच विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों का सिलसिला प्रारंभ हुआ।

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस का महत्व प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण स्पष्ट दिखाई दिया। अभिभावकों और ग्रामीणों ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि राजेंद्र पटेल ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन का कोई भी कार्य अधूरा है। यदि समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाना है तो शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। शिक्षित नागरिक ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

सरपंच दुक्खू कोल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी प्राचार्य राजेश शुक्ला ने अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Comments

  1. मैं सभी के तरफ से पिपरिया पंचायत को धन्यवाद कहना चाहता हूं और हमारे सभी सैर को धन्यवाद कहना चाहता हूं मैं बच्चों को यह भी कहना चाहता हूं कि हर बार ऐसी और अच्छा प्रदर्शन दे ! ओम पटेल पिपरिया

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

BJP मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला ने बाल पकड़कर पिंकी पटेल को सड़क पर रौंदा

उपसरपंच उमेश कुमार पटेल पर नौकरी के नाम पर ₹25 हजार लेने का आरोप, राखी राजेंद्र पटेल ने थाने में दी शिकायत

पटेल समाज का आरोप — पुलिस की मिलीभगत से निर्दोषों पर झूठा मुकदमा, SP से पुनर्विवेचना की मांग