युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतल व्यौहार के अनूपपुर प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
अनूपपुर/जिले की ग्राम पंचायत पिपरिया में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह से सराबोर नजर आया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच दुक्खू कोल ने की। भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंत्री राजेंद्र पटेल तथा वार्ड क्रमांक 7 के पंच विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों का सिलसिला प्रारंभ हुआ।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस का महत्व प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण स्पष्ट दिखाई दिया। अभिभावकों और ग्रामीणों ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि राजेंद्र पटेल ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन का कोई भी कार्य अधूरा है। यदि समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाना है तो शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। शिक्षित नागरिक ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
सरपंच दुक्खू कोल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी प्राचार्य राजेश शुक्ला ने अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
मैं सभी के तरफ से पिपरिया पंचायत को धन्यवाद कहना चाहता हूं और हमारे सभी सैर को धन्यवाद कहना चाहता हूं मैं बच्चों को यह भी कहना चाहता हूं कि हर बार ऐसी और अच्छा प्रदर्शन दे ! ओम पटेल पिपरिया
ReplyDelete